Header Ads

News jaitaranमरीजों के लिए भगवान है डाँ भण्डारी...।

(जैतारण-आईबीखान)।
मेरी लेखक शैली हमेशा आलोचनावादी रही है,लेकिन मे उल्लेखनीय कार्य करने वालों की तारीफ भी करता हूं।आज मे जैतारण की उस शख्सियत के बारे मे लिखने को मजबूर हू,जिनका सेवाओ से आमजन को राहत मिल रही है और उनकी इस सेवा के बदले मे हजारों लोग उनको दुआएं देते है।
जी हाँ मै बात कर रहा हूं जैतारण के ही डाँ अमित भण्डारीजी की जो पिछले आठ सालों से अपनी उल्लेखनीय चिकित्सा सेवाओं के लिए मरीजों के लिए भगवान बने हुए है।आठ साल पहले जैतारण के मुक्ता मिश्री चिकित्सालय मे प्रत्येक बुधवार को कान,नाक एवं गला(ENT) की निशुल्क जाँच शुरू करने वाले श्री भण्डारी ने जैतारण क्षेत्र ही नहीं अपितु पश्चिमी राजस्थान मे अपनी उल्लेखनीय चिकित्सा सेवाओं के लिए नाम कमाया है।अकेले जैतारण के इस चिकित्सालय मे आपने अबतक 3500 रोगियों का सफल ENT के आपरेशन कर एक रिकार्ड बनाया तो इन आठ सालों मे एक अनुमान के मुताबिक एक लाख से अधिक रोगियों का सफल उपचार कर अपनी इस सेवा को निरन्तर जारी रखे हुए है।श्री भण्डारी के पास जो भी मरीज आता है,वो इनकी सेवा से सँतुष्ट होकर जाता है।हँसमुख प्रतिमा के धनी श्री भण्डारी की मरीजों की उनके रोगों को देखने एवं उनको समझाने की शैली इतनी उम्दा है की मरीज का आधा दर्द तो इनकी बोली से ही दूर हो जाता है,यही कारण है की श्री भण्डारी को मरीज उनसे एक बार मिलने के बाद उनको हमेशा याद करते है।श्री भण्डारी की चिकित्सा टीम मे शामिल अरविन्द भाटी, नोरतमल गहलोत, सुरेन्द्र गहलोत, सुमेरसिह,जावेद भाटी, अशोक तँवर एवं गोपाल जी का कार्य अनुकरणीय है।...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं