हंगामें के बीच पालिका का बजट पारित
जैतारण- आई.बी.खांन...
जैतारण नगरपालिका का वार्षिक बजट को लेकर सोमवार को पालिकाध्यक्षा मंजूभाटी की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सतापक्ष एवं प्रतिपक्ष के हंगामें के शोर शराबे के बीच जैतारण नगरपालिका का वार्षिक अनुमानित बजट 23.21 करोड का पारित किया गया। इससे पहले बजट पर चर्चा शुरू होते ही पालिकाध्यक्षा के द्वारा बैठक को बीच में छोडकर बिना चर्चा किये उठकर रवाना होने के कारण इस बैठक में जमकर हंगामा हो गया। आलम यह हो गया कि एकबार सतापक्ष एवं विपक्षी सदस्यो ने हंगामा मचाते हुए पालिका के अधिशाषी अधिकारी को घेरते हुए बैठक कार्यवाही का रजिस्टर तक कोसने का प्रयास किया। बैठक में भारी हंगामा होने की जानकारी जब पालिकाध्यक्षा को दी गई तो वे पुनः बैठक में पहुंचकर उत्तेजित सदस्यो को शांत कर बजट पर चर्चा शुरू करने के बाद उत्तेजित सदस्य शांत हुए और बजट को ध्वनिमत से पारित किया गया।
बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने बजट पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सदस्यो ने पहले सफाई कर्मीयो की भर्ती एवं मृतक कर्मचारियो की नियुक्ति पर चर्चा शुरू की गई। इसी बीच कई बार शहर के विकास एवं विभिन्न समस्याओ को लेकर सदस्यो ने अपनी बात रखने का भी प्रयास किया,लेकिन जैसे ही सदन में बजट पर चर्चा शुरू हुई की उसी समय पालिकाध्यक्षा बैठक से उठकर वहां से निकल गई जिसको देखकर सदन में उपस्थित सदस्यो ने हंगामा खडा कर दिया तथा उन्होने पालिकाध्यक्षा को पुनः बैठक में बुलाने पर जोर दिया। लगभग आधे घंटे के भारी हंगामें के बीच पालिकाध्यक्षा बैठक में पहुंची तो सदस्य शांत हुए और बजट पर चर्चा करते हुए इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष शाब्बीर मुंशी,नेता प्रतिपक्ष सुनील राठौड,अशोक बंब,मनोज भाटी,नेनाराम रूणेचा,विजेन्द्र जांगीड,असलम शेख इत्यादि ने अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में नेताप्रतिपक्ष सुनील राठौड ने शहर में सिवरेज के कारण लोगो को हो रही परेशानी का मामला उठाया।
9413063300

Post a Comment