मुआवजे की माग को लेकर किया प्रदर्शन
जैतारण-आईबीखान...
राष्ट्रीय राजमार्ग सख्या 458 पर जैतारण तहसील क्षेत्र के किसानों एवं अन्य लोगों की आवाप्त भूमि का प्रस्तावित नई डी.एल.सी.दरों पर एक मुश्त मुआवजा दिलाने की माग को लेकर सोमवार को प्रभावित लोगों ने जैतारण उपखण्ड मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर के नाम युवा नेता जिनेश कोठारी एवं श्यामलाल सिगारिया की अगुवाई मे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर भूमि आवाप्त से प्रभावित हुए लोगों को अविलब मुआयना देने की माग करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।
अपनी नौ सूत्रीय मागो को लेकर दिये अपने ज्ञापन मे बताया की प्रशासन पुरानी डी.एल.सी.दरों पर हमें मुआवजा दिया जा रहा है जो कताई मँजूर नहीं है।उन्होंने बताया की किसानों के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है तथा उनके मुआवजे के लिए भटकना पड रहा है।उन्होंने स्पष्ट कहा की यदि हमारी माँगो पर ध्यान नहीं दिया तो हमें मजबूरन धरना, प्रदर्शन एवं भूख हडताल का रास्ता अख्तियार करना पडेगा जिसके लिए प्रस्तावक मुआवजा कमेटी पाली जिम्मेदार होगी...।9413063300
Post a Comment