बकाया भुगतान नही मिला तो होगा आन्दोलन
जैतारण- आई.बी.खांन...
जैतारण तहसील क्षेत्र के किसानो के द्वारा समर्थन मूल्य पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अधिकृत केन्द्र पर बेचे गये अपने मूंगो की बकाया राशि अभी तक किसानो को नही जारी किये जाने पर युवा किसान नेता हीरालाल भाटी एवं युवक कांग्रेस के बरकतकाजी ने जैतारण उपखण्ड मुख्यालय पर किसानो की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करवाने की मांग को लेकर आन्दोलन की चेतावनी देते हुए 15 मार्च तक किसानो के मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने की भी पुरजोर मांग की है।
युवा किसान नेता हीरालाल भाटी राबडियावास एवं बरकतकाजी ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि जैतारण तहसील क्षे़त्र के किसानो ने केन्द्र सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंगो की खरीदने की घोषणा के बाद जैतारण क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अधिकृत केन्द्र पर अपने मूंग बेचे,लेकिन इन किसानो को आज दिन तक केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा उनकी बकाया राशि का भुगतान नही किया गया जिससे किसानो को इन दिनो आर्थिक रूप से परेशान होना पड रहा है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार की नोटबंदी योजना के बाद किसानो की हालत अत्यन्त खराब हो गई है तथा कर्ज के तले दबे किसान सेठ साहूकारो को ब्याज देने को मजबूर है। उन्होने बताया कि पिछले दिनो क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद बंद कर दी जिससे कई किसान अपने मूंगो को बेचने से वंचित रह गये। उन्होने चेतावनी दी की यदि समय पर अब किसानो की बकाया राशि का भुगतान नही किया गया तो किसानो के द्वारा जैतारण उपखण्ड मुख्यालय पर आन्दोलन करेगें। 9413063300

Post a Comment