Header Ads

Jaitaranसस्कारवान शिक्षा जरूरी:गोयल

जैतारण-आईबीखान...
जलदाय मँत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा की बालक-बालिकाओं के जीवन चरित्र निर्माण मे किताबी शिक्षा के साथ सस्कारवान शिक्षा होना जरूरी है।उन्होंने कहा की जब तक व्यक्ति मे अच्छे सस्कार नहीं होगे,तब तक वो जीवन मे आगे नहीं बढ सकता।
श्री गोयल ने यह विचार बुधवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय मे आयोजित विधालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 'उन्नयन 2017' के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे व्यक्त किये।इस अवसर पर जैतारण उपखण्ड अधिकारी महावीरसिह,जैतारण प्रधान श्रीमती रसालकवर,पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनलाल रूणेचा,बीईईओ बस्तीराम भाटी,धर्मीचद घाँची,नेनाराम रूणेचा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम मे श्री गोयल ने उपस्थित बालक-बालिकाओं से आव्हान किया की वे जीवन मे हमेशा सफल होने का लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने का सतत प्रयास करें।उन्होंने कहा की आजकल टीवी सस्कृति का चलन ज्यादा हो रखा है,ऐसे मे आपको केवल अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान बनाए रखना चाहिए।उन्होंने कहा की बालक बालिकाओं को सस्कारवान बनाने के लिए गुरूजनो की भी जिम्मेदारी है।गोयल ने इस अवसर पर राज्य सरकार व्दारा सचालित विभिन्न शिक्षा योजनाओं की भी जानकारी देते हुए उनके प्रचार प्रसार पर जोर दिया।इस अवसर पर विधालय के सस्थाप्रधान शिवगोपालसिह राजपुरोहित ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए विधालय का वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।कार्यक्रम मे विधालय से कक्षा 12 वी के विधार्थीयो को विदाई भी दी गई...।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं