तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण
जैतारण-आई.बी.खांन---
जैतारण उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह के निर्देषानुसार मंगलवार को जैतारण तहसीलदार नरेष सोनी ने स्थानीय नगरपालिका एवं राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया जहां निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी एवं अधिकारी अनुउपस्थित पाये गये।
जैतारण तहसीलदार नरेष सोनी ने मंगलवार प्रातः राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया जहां निरीक्षण के दौरान डॉ.जितेन्द्र बेनीवाल,लक्ष्मण सोलंकी,ष्याम प्रजापत,रामेष्वरलाल भाटी तथा आर.एम.पी.एस में लगे कर्मचारीयो का रजिस्टर पिछले दो माह से संधारित नही पाया गया।
इसी प्रकार तहसीलदार सोनी ने जैतारण नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया जहां निरीक्षण के दौरान माधवसिंह बागवान व नेमीचंद भीलवाला निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये।9413063300
Post a Comment