Header Ads

ई.एन.टी.चिकित्सा षिविर आयोजित


 जैतारण- आई.बी.खांन
जैतारण क्षेत्र के बाझाकुडी ग्राम में लोकमान्य संत रूपमुनि रजत महाराज की प्रेरणा से मुक्ता मिश्री चिकित्सालय जैतारण एवं ग्राम पंचायत बाझाकुडी के तत्वाधान में एक दिवसीय निःषुल्क ई.एन.टी. चिकित्सा षिविर का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में मरीजो का निःषुल्क उपचार कर उनको दवाईयां वितरण की गई।
 जैतारण पावनधाम के सचिव माणकराज डागा ने बताया कि बाझाकुडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित नाक,कान एवं गला रोग के इस चिकित्सा षिविर में पष्चिमी राजस्थान के प्रसिद्व ई.एन.टी.चिकित्सक डाॅ.अमित भण्डारी के द्वारा यहां आये मरीजो की जांच कर उनको निःषुल्क दवाईयो का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि इस चिकित्सा षिविर में लगभग 160 रोगीयो का पंजीयन कर उनका उपचार किया गया। इसी प्रकार बुधवार को जैतारण स्थित मुक्ता मिश्री चिकित्सालय में भी चिकित्सा षिविर का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर के प्रसिद्व चिकित्सक सुधीर भण्डारी के द्वारा रोगीयो की जांच कर इलाज किया गया। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं