अफीम एवं गांजे की खेती पकडी- खेत मालिक फरार
जैतारण,- आई.बी.खांन...
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के दिषा निर्देष में मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत जिले के बगडी पुलिस थाना पुलिस ने थाना हल्के के सांड मगरा ग्राम में एक व्यक्ति के खेत में अवैध रूप बुवाई गई अफीम एवं गांजे की अवैध खेती पकडने में कामयाबी हासिल की है। अफीम एवं गांजे की खेती की बुवाई करने वाला मुख्य आरोपी हालाकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गया है,लेकिन पुलिस ने इस संबध में उसकी तलाष षुरू करते हुए उसके खिलाफ एन.डी.पी.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मझेदार बात यह है कि आरोपी ने अपने खेत में अवैध रूप से इनकी बुवाई की जहां इसके खेत में अफीम एवं गांजे की लहलाहने लगी थी मगर पुलिस को इतने दिनो तक इसकी भनक तक नही लगी।
बगडी थानाधिकारी बांधसिंह ने बताया कि बुधवार को मुख्बीर की इतला पर बगडी थाना क्षे़़त्र के सांड मगरा ग्राम में लक्ष्मणसिंह पुत्र भगतसिंह रावत के खेत में मयजाप्ता दबिष दी गई,जहां पुलिस खेत में पहुंची तो उसके खेत में अफीम एवं गांजे की खेती दिखाई दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी लक्ष्मणसिंह मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि इस संबध में उसके खिलाफ एन.डी.पी.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाष षुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि अफीम एवं गांजे की खेती करना यहां पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसे में आरोपी ने अपने खेत में इनकी बुवाई कब और कैसे की गई यह भी एक जांच का विषय बन गया है।

Post a Comment