Header Ads

सरकार किसान विरोधीःशेखावत


जैतारण-आई.बी.खांन---
प्रदेश कांग्रेस कमेठी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सासंद गोपालसिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार किसानो एवं गरीबो की विरोधी सरकार है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नितियो को लेकर प्रदेश के किसान जगह जगह आन्दोलन कर रहे है,लेकिन सरकार किसानो की मांगो पर ध्यान नही दे रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही बिजली का नया फार्मूला किसानो पर जबरन थोपा जा रहा है जिसे किसी सुरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।
 श्री शेखावत ने यह विचार शुक्रवार को जैतारण अल्पप्रवास के दौरान स्थानीय पत्रकारो से रूबरू होते व्यक्त किये। उन्होने कहा कि पिछले दिनो प्रदेशभर में बेमौसमी बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण किसानो की फसलो को नुकसान हुआ लेकिन प्रभावित किसानो को सरकार मुआवजा देना तो दूर इनका सर्वे तक नही करवाया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा किसानो के मूंगो को समर्थन मूल्य पर 15 मार्च तक खरीद करने की घोषणा किये जाने के बावजूद इसे बीच में ही बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया जिससे कई किसान अपने मूंग बेचने से वंचित रह गये। उन्होने कहा आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होने जैतारण क्षेत्र पर चर्चा करते कहा कि जैतारण विधायक प्रदेश के केबीनेट मंत्री होने के बावजूद इस क्षेत्र का जो विकास होना चाहिये था वो अब तक नही हो पा रहा है। राज्य सरकार आमजन को राहत देने की बजाय उनको कागजो में उलझा कर रख दिया है। इस अवसर पर जैतारण ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीपसिंह खिनावडी,सांगावास सरपंच संग्राम चौधरी,युवा कांग्रेस के बरकतकाजी,पंकज शर्मा,श्यामलाल पंच सहित अनेक कांग्रेसजन साथ थे। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं