Header Ads

ग्रामीण विकास हेतु श्री सीमेन्ट समर्पित - मनोज कुमार महला

 jaitaran..i.b.khan
श्री सीमेंट लिमिटेड, रास के समाज सेवा विभाग द्वारा विभिन्न ग्रामीण विकास हेतु गतिविधियाँ संचालित की जा रही है। इसके अन्तर्गत प्रतापगढ़ पंचायत के नाहरपुरा ग्राम 4. फरवरी  को कम्पनी के उपाध्यक्ष (का.एव प्र.) श्री मनोज कुमार महला एवं जिला षिक्षा अधिकारी श्री गोरधन लाल जी सुथार, ब्लाॅक षिक्षा अधिकारी- श्री धनपत सांखला एवं सरपंच श्री हनुमान लाल द्वारा सी.सी. रोड़ का शुभारंभ एवं रा.उ.प्रा. विद्यालय नाहरपुरा में अतिरिक्त नवनिर्मत कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया गया। साथ ही स्वच्छता केलेंडर का विमोचन कर वितरण किये गये। स्वच्छता केलेंडर ‘‘ स्वच्छ भारत अभियान में श्री द्वारा भागीदरी निभाते हुए स्वच्छता की जागरूकता फैलाने हेतु 5000 विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में वितरित किया जायेगा।

समारोह में मंचासीन अतिथि श्री मनोज कुमार महला, श्री गोरधन लाल जी सुथार, श्री धनपत सांखला, श्री सत्यनाराण,श्री महेष शर्मा, विषाल जायसवाल श्री प्रभूलाल, श्री लक्षमण, श्री देवेन्द्रपाल का विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारो साफा व माल्यार्पण किया गया।

महला जी ने कहा कि कम्पनी द्वारा षिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं आधारभूत ढांचागत विकास आदि से संबंधित कई विकासोन्मुखी परियोजनाऐं संचालित हो रही है एवं हजारों ग्रामीणजन इससे लाभान्वित हो रहे है। और इसी तरह लाभ मिलता रहेगा।

गोरधन लाल सुथार ने क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अभूतपूर्व सहयोग की सराहना करते हुए कम्पनी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विद्यालय परिवार को विद्यार्थियों के षिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ करने कहा तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों की षिक्षा पर ध्यान देवें।
सरपंच श्री हनुमान लाल ने कम्पनी द्वारा पंचायत में किये गये कार्यों की सराहना की।
स्थानीय विद्यालय के संस्थाप्रधान श्री प्रभू लाल ने विद्यालय में कम्पनी द्वारा नवनिर्मत कक्षा कक्ष से विद्यार्थियों को सुविधा होगी एवं कम्पनी द्वारा समय -समय पर निःषुल्क षिक्षण सामग्री वितरण की जा रही है जो सराहनीय है।

समारोह का संचालन श्री नन्दलाल सिंह जोधा ने किया।

इस समारोह में कंपनी के उपप्रबंधक-(सीएसआर) विषाल जायसवाल, रोहित कुमार शर्मा, पिंकेष सुरागी, मदन दास,  मुजफ्फर अली, गुमान सिंह राव करण सिंह काठात, विष्णु वैष्णव चांदमल माली, सुखदेव कुमावत, भीकाराम, राजूराम व समाज सेवा इकाई के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थिति थे। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं