Header Ads

jaitaran..शिक्षा से ही विकास संभव: गोयल

जैतारण-- आई.बी.खांन
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि समाज एवं परिवार के विकास के लिए वर्तमान में शिक्षा का होना जरूरी है। उन्होने कहा कि अशिक्षा के कंलक को मिटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अब शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के मंत्री गोयल ने यह विचार शनिवार को जैतारण क्षेत्र के बाझाकुडी ग्राम स्थित राजकीय  आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मे दानदाता के सहायोग से नव निर्मित कक्षा कक्षो व विद्यालय के मुख्यद्वार का लोर्कापण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजसमंद सासंद हरीओमसिंह राठौड ने द्वारा की गई। मंत्री गोयल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा को बढावा देने के लिए भरकस प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर उच्च माध्यमिक विधालय खोलने के साथ ही इन विधालयो में सम्पूर्ण शिक्षण व्यवस्था की जा रही है। उन्होने कहा कि बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बालिका योजनाएं चला रही है। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बालिका शिक्षा से अब वंचित नही रहे। उन्होने विकास कार्यो पर चर्चा करते कहा कि विकास के कार्यो में धन की कमी नही आने दी जायेगी। कार्यक्रम में सासंद हरीओमसिंह राठौड ने केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तार से जानकारी देते कहा कि केन्द्र सरकार आमजन को राहत देने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होने मोदी सरकार की नोटबंदी की सराहना करते कहा कि इसके परिणाम अब सामने आयेगें। राठौड ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये है। कार्यक्रम में जैतारण प्रधान रसाल कंवर,उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा,विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड,ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गंगादेवी बडियासर,हरजीतसिंह निम्बाज,हिम्मतसिंह बाझाकुउी सहित अनेक गणमान्य नागरिको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में विधालय का प्रवेशद्वार बनाने वाले दानदाता का सम्मान भी किया गया। इससे पहले सभी आगन्तुक अतिथियो का ग्रामीणो के द्वारा स्वागत किया गया।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं