Header Ads

सिवरेज को लेकर राठौड़ ने उठाये सवाल

जैतारण-आईबीखान...
जैतारण नगरपालिका की आयोजित बजट की हगामेदार बैठक मे नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष सुनील राठौड़ ने आज जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे विभिन्न जगहों पर चल रहे सिवरेज पाईप लाईन के कार्य मे सिवरेज ठेकेदार के व्दारा बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खडा करते हुए पालिकाध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी को ठेकेदार को पाबंद करने की पूरजोर माग करते हुए कहा की राज्य सरकार की मँशानुसार यहां सिवरेज का काम योजनाबद्ध रूप से करवाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा की पिछले दिनों सिवरेज की पाईप लाईन बिछाते समय एक श्रमिक की मौत हो गई, यह मौत सिवरेज के ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई।उन्होंने कहा की कल तो श्रमिक की मौत हुई लेकिन कार्य व्यवस्था के लिए ठेकेदार को नगरपालिका सख्ती के साथ पाबंद नहीं किया गया तो किसी दिन शहरवासी ऐसे हादसे का शिकार हो गया तो फिर जबाब कौन देगा।उन्होंने सदन मे आक्रोशित शब्दों मे कहा की नगरपालिका प्रशासन का यह अधिकार है कि वो ठेकेदार को सख्त हिदायत दे।उन्होंने अवगत करवाया की शहर मे सिवरेज के कार्य मे निर्धारित मापदंडों की अहवेलना की जा रही है,साथ जगह जगह खडडे खोदने एवं उनको उचित ढग से पुनः नहीं पाटने से शहर मे आए दिन वाहनों के बीच सडको पर धसने एवं जगह जगह धूल उडने से लोगों को हो रही परेशानी का भी जिक्र करते कहा की ऐसा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने सुझाव दिया की पालिका प्रशासन समय समय पर कार्य स्थल का औचक निरिक्षण करे तथा कौताही बरतने पर सख्त कार्यवाही करें।श्रमिकों को उचित सुरक्षा के उपकरण मुहैया करवाने के साथ ही कार्य करते समय किसी मकान या व्यक्ति को क्षति नहीं पहुंचे इसके लिए भी पाबंद किया जावे।श्री राठौड़ की इस बात पर सदन के कई सदस्यों ने समर्थन किया...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं