Header Ads

jaitaranयहां हररोज नाले में गिरती है गाये

जैतारण-ः आई.बी.खांन...
जैतारण नगरपालिका प्रशासन के द्वारा वार्ड संख्या 18 से गुजरने वाले शहर के सबसे बडे नाले को नही ढकाने के कारण इस नाले के खुला होने से यहां हररोज बेसहारा गाये गिर रही है,लेकिन पालिका प्रशासन के द्वारा इसे ढकाने की कार्यवाही नही कर पा रहा है। बुधवार सायं को इस खुले नाले में अचानक एक गिर गई जिसको सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नगरपालिका को जेसीबी तक का सहारा लेना पडा। इस संबध में वार्ड पार्षद श्रीमती अफसानो बानो ने उपखण्ड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस खुले पडे नाले को ढकवाने की मांग की है।
 उल्लेखनीय है कि जैतारण शहर के सबसे बडे इस गंदे पानी के नाले को ढकाने के लिए नगरपालिका के द्वारा पूर्व निविदाएं भी निकाली गई लेकिन राजनैतिक कारणो से यह कार्य अभी तक पूरा नही हो पाया है। उन्होने बताया कि इस खुले नाले के कारण आये दिन गाये एवं अन्य जानवर गिर रहे है तो नाले के खुला होने के कारण आसपास के लोगो को दुगंध का सामना करना पड रहा है। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं