चारागाह से अतिक्रमण हटाने की मांग,कोटकिराणा का मामला
जैतारण-आई.बी.खांन
रायपुर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कोटकिराण किराणा ग्राम की सार्वजनिक चारागाह भूमि पर ग्राम के ही कुछ प्रभावशाली लोगो के द्वारा अवैध अतिक्रमण उस पर काबिज होने तथा इस जमीन का बेचान करने का प्रयास किये जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को कोटकिराणा ग्राम मे रायपुर पंचायत समिति के द्वारा आयोजित ग्राम कल्याण शिविर में ग्रामीणो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने रायपुर उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया के मार्फत जिला कलेक्टर पाली के नाम ज्ञापन सौपकर प्रभावशाली लोगो के कब्जो से गांवाई चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयाजित जनकल्याण शिविर मेंग्रामीणो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत करवाया की ग्राम कोटकिराणा की चारागाह भूमि पर ग्राम के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियो के द्वारा अवैध रूप से उस पर अतिक्रमण करने के कारण गांव का पशुधन के लिए चारे का संकट खडा होगया है। उन्होने बताया कि उन लोगो द्वारा ग्राम पंचायत पर भी अपना राजनैतिक प्रभाव जमाया जा रहा है जहां ग्राम पंचायत भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर पा रहा है। उन्होनेबताया कि भूमाफियो के द्वारा अपने द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन पर लोगो को प्रवेश तक नही करने दिया जाता है। इस संबध में ग्रामीणो ने रोष प्रकट करते हुए चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को मुक्त करवाने की मांग को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दी है। 9413063300

Post a Comment