Header Ads

फ्लोराईड का दंश झेल रहे है जैतारणवासी...!


(जैतारण-आईबीखान)।
जैतारण शहरवासीयो का इससे बडा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है,कि यहां के वाशिन्दे वर्षो से फ्लोराईडयुक्त पानी पीते-पीते अपनी शारीरिक क्षमताओ को खोने के बावजूद शहरवासीयो को इस समस्या से अभी निजात नही मिल पाई है।शहर मे जलदाय विभाग व्दारा की जाने वाली जलापूर्ति मे फ्लोराईड की मात्र कितनी है इसका अंदाजा शहर मे इन दिनो सिवरेज की खुदाई के साथ जलदाय विभाग की निकल रही भूमिगत पाईप लाईनो मे जमा फ्लोराईड की परते अपनी कहानी खुद ब खुद बयां कर रही है,जहां इन पाईपो पर जमा फ्लोराईड स्पष्ट नजर आ रहा है।जैतारण मे फ्लोराईडयुक्त हो रही जलापूर्ति के बारे मे अपन वर्षो से यह लिखते आ रहे है,लेकिन इस समस्या का आज दिन समाधान नही हो पाया।जलदाय विभाग भी इसे प्राकृतिक उपहार बताते हुए शहर मे फ्लोराईडयुक्त जलापूर्ति करता रहा।फ्लोराईडयुक्त पानी पीते पीते शहर के कई लोग जवानी मे बुढे दिखने लगे तो आम आदमी का जोडो का दर्द हमेशा के लिए बन गया।जैतारण मे फ्लोराईडयुक्त पेयजलापूर्ति के कारण लोगो के स्वास्थ्य पर पडने वाले प्रभाव एवं इसके परिणाम की चेतावनी यहां के चिकित्सको व्दारा वर्षो से देते आये है,मगर इसे दुर्भाग्य ही कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नही की यहां के नेताओ ने इस दिशा मे सोचा तक नही,जबकि वे चाहते तो वर्षो पहले जैतारण मे सरकारी योजना के मंद से आर.ओ.प्लाट लगा सकते थे।मगर ऐसा नही किया गया इसमे दोष किसी एक नेता पर भी नही लगाया जा सकता क्योकि फ्लोराईड की यह समस्या आजकल मे पैदा नही हुई।बहरहाल वर्षो से फ्लोराईडयुक्त पानी पीने को विवश शहर की जनता को इस विकट समस्या से मुक्ति कब मिलेगी इसका बेसब्री से इंतजार है।
-जल्द मिलेगी निजात-
इस संबध मे जलदाय मंत्री एवं जैतारण विधायक सुरेन्द्र गोयल की माने तो जैतारण मे पेयजल की समस्या एवं शहरवासीयो को फ्लोराईडयुक्त पानी से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।उन्होने बताया की जैतारण शहर मे माह जून 2017 तक हर हाल मे जवाई बांध का पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।उन्होने बताया कि इसके लिए कार्य युध्दस्तर पर चल रहा है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं