Header Ads

आफत की बरसात से आहत हुए किसान...


जैतारण(आईबीखान)।
जैतारण नगर सहित ग्रामीण अंचलो में शनिवार दोपहर को अचानक तेज हवाओ के साथ आई बेमौसमी आफत की बरसात से किसान एकबार फिर इससे आहत हुए है।प्राकृतिक पीडाओ का दंश झेलने वाले इन धरतीपुत्रो की शायद भगवान बार बार इम्तिहान ले रहे है।शनिवार को जैतारण शहर के अलावा देहाती गांवो मे तेज मेघघर्जना के साथ हुई बरसात ने कई किसानो की तैयार फसलो को भिंगोकर रख दिया है।उल्लेखनीय है कि जैतारण क्षेत्र मे इन दिनो किसान अपनी रबी की फसल की कटाई करने मे व्यस्त है,ऐसे मे जगह जगह हुई इस बरसात से उनकी फसलो को नुकसान पहुचाया है।राबडियावास के युवा किसान नेता हीरालाल भाटी ने बताया शनिवार दोपहर को विभिन्न गांवो मे हुई बेमौसमी बरसात से अनेक किसानो की कट कटाई फसले बरसाती पानी से खराब हो गई है।भाटी ने बताया कि किसान अपनी फसलो को बरसाती पानी से बचाने के लिए उनको ढकने एवं सुरक्षित रखने के लिए इधर उधर भागमदौड करने को मजबूर हो गये,लेकिन प्राकृतिक कहर से उनकी तैयार फसलो पर बरसाती पानी लग गया जिससे वे खराब हो गई।भाटी ने बताया की तेज हवाओ के चलने के कारण खेतो मे खडी फसले भी खराब हुई है।जैतारण शहर के अलावा आस पास के गांवो मे मामूली बरसात के बाद मौसमी तंत्र में भी मामूली बदलाव आया है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं