Header Ads

बेराजगार विधार्थी मित्रो से हो रही है वशूली:रेगर

I.b.khan jaitaran
जैतारण : राजस्थान विधार्थी मित्र शिक्षक संघ रायपुर ब्लॉक स्तरीय बेठक शनिवार को मेंला चोक में ज़िला सचिव दिलीप रेगर व जिला प्रवत्ता गणपत सीरवी के अध्याता में आयोजित हुई ! बेठक में ज़िलासचिव दिलीप रेगर ने बताया कि बेरोजगार विधार्थी मित्रो के साथ कंगाली में आट्टा गीला हो रहा है रायपुर ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विधार्थी मित्रो से शीतकालीन मध्यावधि और ग्रीष्मावकाश का किया गया भुकतान की वशुलि की जा रही है,जिससे विधार्थी मित्र में असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है विधार्थी मित्रो का कहना है की सत्र 2008-09 से सरकार द्वारा शीतकालीन और मध्यावधि अवकाश का मानदेय आदेश क तहत दिया जाता था ,लेकिन बीईईओ रायपुर द्वारा 2011 की वसूली 2017 में की जा रही है विधार्थी मित्रो का कहना है की सरकार हमें अपने वादे के अनुसार रोजगार देने की बजाय भुगतान वसूली करके बेवजह परेशान कर रही है अब करे तो क्या करे बेरोजगार विधार्थी मित्रो की सुनने वाला कोई नहीं है ! तीन साल से बेरोजगारी का दंश झेल रहे जिलेभर के लगभग पन्द्रह सौ से ज्यादा विधार्थी मित्रो की ये पीड़ा। ये विधार्थी मित्र 2008 से राजकीय विद्यालयो में संविदा शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे लेकिन 2014 में वर्तमान सरकार सत्ता में आते ही न्यायलय का हवाला देते हुए  कार्यमुक्त कर दिया। ज़िला सचिव दिलीप रेगर ने कहा
विधार्थी मित्रो के साथ  स्थाई रोजगार का चुनावी वादा किया,परन्तु राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही विधार्थी मित्रो बेरोजगार कर दिया !

संघ के जिला प्रवक्ता गणपत सीरवी ने आरोप लगाया की अब तक राज्यभर में आर्थिक तंगी के कारण 28 विधार्थी मित्रो ने आत्महत्या कर दी ये सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है !
संघ के रायपुर ब्लॉक सचिव धर्मराज शर्मा का कहना है सरकार हमे वादे के अनुसार जल्द से जल्द रोजगार देवे।
! बेठक में ज़िला स्तरीय विधार्थी मित्रो में दिलीप रेगर, जयराम सिगाडीया, आन्दीलाल गुर्जर,रमेंश मेंघवाल, रफिकमो.लोहारी,रामलाल जाट,गणपत लाल पंवार ,धर्मराज शर्मा और अन्य ज़िला पदाधीकारी मोजूद थे !

कोई टिप्पणी नहीं