गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली रैली
जैतारण(आईबीखान)...
जैतारण पुलिस वृत रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर एवं बर के बीच बीते गुरुवार को गौवंश पकड़े जाने के मामले मे पुलिस व्दारा अभी तक ट्रक मालिक एवं चालक व खलासी को गिरफ्तार नही करने पर शनिवार को पाली जिले के सोजतरोड कस्बे मे भाजपा कार्यकर्ताओ,गौरक्षा दल के पदाधिकारीयो एवं विभिन्न संगठनो के लोगो कस्बे मे रैली निकालकर अपना विरोध प्रकट करते हुए गौ तस्करी मॆ सोजत रोड ट्रक मालिक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के नाम ज्ञापन सोजत रोड थानाधिकारी भूटाराम को दिया गया।उन्होने पाली जिले मे गौतस्करी पर रोष प्रकट करते हुए इस पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष दिलीप खाटेर...उपाध्यक्ष अनिल शर्मा...संजय सिंह पारस गुप्ता राज़ सोनी,गौरक्षा दल के विभिन्न पदाधिकारीयो सहित बडी संख्या मे लोगो ने इस रैली मे भाग लिया।उल्लेखनीय है कि रायपुर पुलिस इस मामले की गंभीरता को लेकर कार्यवाही कर रही है...9413063300
Post a Comment