Header Ads

सरकार की उलटी गिनती शुरू:शेखावत


जैतारण(आईबीखान)।
प्रदेश कांग्रेस कमेठी के वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं पूर्व सासंद गोपालसिह शेखावत ने कहा की राज्य सरकार की अब उलटी गिनती शुरू हो गई है।उन्होने का सरकार की जनविरोधी नीतियो के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है,लेकिन सरकार न तो सुन रही है और न ही कुछ कर रही है।उन्होने कांग्रेसजनो से आव्हान किया की वे सरकार की जन विरोधी नीतियो से आमजन को अवगत करावे।
श्री शेखावत ने यह विचार रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर जैतारण ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीपसिंह खिनावडी की अध्यक्षता मे आयोजित ब्लांक कांग्रेस कमेठी की बैठक मे व्यक्त किये।उन्होने आरोप लगाया की प्रदेश की जनता की क्या इस सरकार मे भाजपा के विधायको की कोई सुनने वाला नही है।प्रदेश मे कानून व्यवस्था निरतंर चौपट हो रही है,सरकार ने तो विधानसभा मे सुन रही है और न ही बाहर सुन रही है।उन्होने कहा की विधानसभा मे भी सरकार विपक्ष को बोलने नही दे रही है,लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज हमेशा उठाएगी।उन्होने कहा की राज्य सरकार अपने तीन साल के शासनकाल मे विकास के नाम पर केवल पिछली सरकार की योजनाओ के नाम बदलने के अलावा कुछ नही किया है।उन्होने कहा कि किसानो की इस सरकार को चिन्ता नही है।किसानो के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नही उठाये है तथा कांग्रेस के दबाव मे आकर किसानो के लिए जो बिजली की घोषणाए कर रही है उसमे भी सरकार ने बडी चतुराई के साथ पेचीदगीया खडी कर रखी है।
इस अवसर पर ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीपसिंह खिनावडी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।बैठक मे कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश कालानी,सरपंच संग्राम चौधरी,युवा कांग्रेसी नेता बरकतकाजी,युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष पंकज शर्मा,राजकुमार भाटी,महिला कांग्रेस की पिस्ता मेघरिख सहित अनेक कांग्रेसजनो ने इस बैठक मे भाग लिया।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं