बजट मे विधार्थीयो के लिए निराशाजनक:गहलोत
जैतारण-आईबीखान
जैतारण राजकीय महाविधालय के छात्रसंघ अध्यक्ष श्रीराम गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुधंराराजे सरकार का चौथा बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि जैतारण के छात्र छत्राओं के लिए एक बार फिर निराशाजनक रहा हैं। छात्र छात्राओं की अपेक्षा के अनुरूप वसुन्धरा सरकार ने जैतारण महाविद्यालय को लेकर कोई बड़ी घोषणा नही की हैं। अभी तक महाविद्यालय विज्ञान संकाय के लिए तरस रहा हैं, इस बजट में भी इसे स्नातकोत्तर में कर्मोन्नित करने की कोई घोषणा नही हुई। उन्होने बताया कि महाविद्यालय में कलां संकाय में सेक्शन बढ़ाने की मांग भी छात्र छात्राओं द्वारा समय समय पर उठाई गई थी लेकिन सरकार ने इस पर भी कोई ध्यान नही दिया। आज भी महाविद्यालय में भूगोल और अंग्रेजी व्याख्याताओं के पद रिक्त पड़े हैं जिनकी पूर्ति भी नही की गई। कुल मिलाकर जैतारण के छात्र छात्राओं को इस आम बजट से एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी हैं।
सबसे बडी हैरत की बात ये की जैतारण विधानसभा का ये एक मात्र महाविद्यालय है ओर इस विधानसभा के विधायक मुख्यमंत्री के सबसे करीबी मंत्री मे से है । खुद मंत्री जी से मिलकर हमने ये सब मांगे कई बार रखी थी ।9413063300
Post a Comment