Header Ads

बजट को कांग्रेस ने निराशाजक तो भाजपा ने विकासोमुखी बताया


बजट को कांग्रेस ने निराशाजक तो भाजपा ने विकासोमुखी बताया
जैतारण, : आई.बी.खांन...
राज्य सरकार के द्वारा बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किये गये राज्य के आम बजट २०१७-१८ को लेकर स्थानीय कांग्रेसजनो ने इस बजट को निराशाजनक बताया तो भाजपा ने मुख्यमंत्री वसुधराराजे के इस बजट को प्रदेश के लिए विकासोमुखी बतातेे हुए कहा कि इससे प्रदेश का बेहतर विकास हो सकेगा।
 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुधराराजे के द्वारा बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किये गये राज्य के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रियां देते हुए है। जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि यह बजट राज्य की दशा और दिशा परिवर्तन करने में सहायक साबित होगा। गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बजट में सभी वर्गो को राहत देने का प्रयास किया है।

 ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीपसिंह खिनावडी ने कहा कि राजस्थान सरकार का आज पेश किया गया यह बजट दिशाहिन और निराशाजनक है। नोटबंदी से राजस्व हानि होने से सरकार युवाओ को रोजगार देने के अपने वादो से मुकरी है। काश्तकारो को इसमें कोई राहत नही दी गई है। उन्होने बताया कि पाली जिले के जैतारण विधानसभा से सम्बधित कोई नई घोषणा नही की गई है। युवा किसान नेता हीरालाल भाटी राबडियावास ने अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि इस बजट में किसानो की उपेक्षा की गई है। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं