jaitaran श्री सीमेंट को मिला अवार्ड
जैतारण- आई.बी.खांन---
श्री सीमेंट के सामाजिक सरोकार क क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न उल्लेखनीय कार्योके लिए मंगलवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी कोसी.एस.आर. एक्सलेसी अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी अंकुर उपाध्याय ने बताया कि जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह मेंराज्य सरकार के औधोगिक मंत्री राजपालसिंह शेखावत द्वारा श्री सीमेंट द्वारा किये जाने वालेकार्यो का अवलोकन करते हुए सी.एस.आर.एक्सलेसी अवार्ड2017 से सम्मानित किया गया। कंपनी की और से कार्मिक एवं प्रशासन मनोज महला ने यह अवार्ड ग्रहण किया। राज्य सरकार द्वारा पृथक सी.एस.आर विभाग बनाया गया है जिसके तहत यह प्रथम अवार्ड समारोह आयोजित किया गया,जहां राजस्थान में कार्य कर रहेविभिन्न उधोगोद्वारा ऑनलाइन नामिनेशन मंगवाये गयेथे। लगभग 100 से अधिक नोमिनेशन में से श्री सीमेंट को जेण्डर सम्मानता की श्रैणी में यह अवार्डप्रदान किया गया। इस अवसर पर उधोग मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने कहा कि उधोगो द्वारा किये जा रहेविभिन्न सी.एस.आर.कार्योकोइस प्रकार के समारोह में सम्मानित किया जाना चाहिये। इससेप्रत्येक कंपनी इस क्षेत्र मेंऔर उर्जा से कार्य करती रहे। कंपनी की इस उपलब्धि पर कंपनी केअध्यक्ष वर्क्सपी.एन.छगाणी,संयुक्त अध्यक्ष वाणिज्य संजय मेहता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाणिज्यक अरविंद खिचा ने खुशीयो का इजहार करते हुए सी.एस.आर.टीम को बधाई दी है।9413063300

Post a Comment