Header Ads

jaitaranजल संरक्षण पर ध्यान दे: प्रधान

जैतारण, मार्च: आईबीखांन
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान द्वितीय चरण का मंगलवार को जैतारण पंचायत समिति के कुडकी ग्राम पंचायत के ग्राम बख्तावपुरा स्थित नाडी में जैतारण पंचायत समिति प्रधान श्रीमती रसाल कंवर के मुख्य अतिथ्या एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नीलूदेवी की अध्यक्षता में किया गया।

 इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ने जल की समस्याओ को देखते हुए प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान शुरू किया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में यह अभियान प्रथम चरण में सफल होने के बाद इसे द्वितीय चरण में फिर से शुरू कर उल्लेखनीय पहल की गई है। उन्होने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रसाल कंवर एवं सरपंच श्रीमती नीलूदेवी के द्वारा उक्त नाडी में श्रमदान कर इस अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में ग्रामीणो ने नाडी में श्रमदान किया।
9413063300

कोई टिप्पणी नहीं