Header Ads

शहर मे देर से ही सही,अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान...


जैतारण(आईबीखान):
जैतारण शहर मे द्रोपती के चीर के मानिद बढ रहे अवैध अतिक्रमणो पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जैतारण नगरपालिका ने अपना खाका तैयार कर लिया है।सुना है कि पालिका प्रशासन 10 अप्रैल से शहर मे अवैध अतिक्रमणकारीयो के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। मेरे सुधि पाठको को याद होगा की पिछले दिनो मैने अपने ब्लांग मे लिखा था *आखिर अतिक्रमणकारीयो पर मेहरबान क्यो है नगरपालिका* मे यह तो नही कहता की मेरी इस खबर के बाद ही नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहल की है,लेकिन इतना तो जरूर हुआ ही है की मेरी खबर के बाद नगरपालिका को अपनी शक्तियां तो जरूर याद आ गई है है,खैर देर से ही सही आखिरकार नगरपालिका ने जिस तैयारी के साथ इस अभियान की योजना तैयार की है,उसे देखकर तो यह लगता की अबकि बार नगरपालिका इन अवैध अतिक्रमणकारीयो पर सख्ती का रूख इख्तियार करेगी।यह दिगर बात है कि नगरपालिका प्रभावशाली लोगो के अवैध अतिक्रमणो पर अपना बुलडोजर चलाएगी या नही,लेकिन इतना तो तय है कि कागजी औपचारिकताओ को पूरा करने के लिए हो सकता है उन गरीब लोगो पर ही अपना सख्ती का डंडा घुमाएगी,क्योकि उन लोगो के पास न तो राजनेतिक प्रभाव है और न ही वो प्रभावशाली है।नगरपालिका को यदि वाकई मे अतिक्रमण हटाने ही है तो वे पहले उन प्रभावशाली लोगो के अतिक्रमणो को हटाने की पहल करे।क्योकि गरीबो के अतिक्रमण तो कभी भी हटाए जा सकते है,लेकिन प्रभावशाली लोगो के यहां बुलडोजर चलाने के लिए 56 इंच का सीने दिखाना होगा।मुझे नही लगता की नगरपालिका ऐसा कर पाएगी।क्योकि जैतारण शहर मे सबसे अधिक अतिक्रमणकारी तो प्रभावशाली लोग ही है जिनके कारण पूरे शहर का हुलिया बदला हुआ है।बहरहाल जो भी हो आखिर नगरपालिका अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार तो हुई है...।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं