धोलपुर चुनाव मे हुआ सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग:डूड़ी
जैतारण(आईबीखांन)।
राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूड़ी ने धोलपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की पराजय को जनता का फैसला बताते हुए कहा की इन चुनावो मे सरकार ने न केवल सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया है,बल्कि आचार संहिता का जमकर उल्लघंन किया गया था।उन्होने कहा की इस चुनाव परिणाम से सरकार के कार्यो का आकंलन नही किया जाना चाहिए।पूरी सरकार इस चुनाव के लिए मैदान में खड़ी होकर चुनाव लड रही थी।डूड़ी ने साफ कहा की कांग्रेस वहां पूर्ण एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई थी।
श्री डूड़ी ने यह विचार गुरूवार रात्रि को यहां आयोजित मिर्जा अली पीर के सालाना उर्स के मौके पर मेरे साथ विशेष बातचीत मे व्यक्त किये।उन्होने कहा की राज्य की जनता पिछले तीन सालो से इस सरकार के आहत है।प्रदेश मे न तो कानून व्यवस्था है और न ही सरकार का कोई विजन है।उन्होने कहा सत्ता के मद मे भाजपा सरकार जनता से किये अपने कोई वादे पूरे नही कर पा रही है।प्रदेश का आमजन हर समस्याओ से झूझ रहा है।एक सवाल के जबाब मे डूड़ी ने स्पष्ट किया की कांग्रेस ने धोलपुर उप चुनाव एकजुटता के साथ लडा,उन्होने कहा की लोकतंत्र मे हार जीत होती रहती है,लेकिन हम आगामी 2018 के चुनावो मे इस सरकार को परास्त करेगें।उन्होने कहा की भाजपा को यह भ्रम है कि प्रदेश की जनता उनके कार्यो से संतुष्ट है।उन्होने यह भी कहा की हमने भी इसी सरकार मे उप चुनाव जीते थे...।9413063300
Post a Comment