Header Ads

आगेवा गांव मे जगी सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की अलख,अन्य गांवो को इसे प्रेरणा लेनी चाहिए


जैतारण(आईबीखांन)।
यदि कुछ करने की तमन्ना यदि हो तो आदमी पहाड़ को तोड़कर भी रास्ता बना लेता है।कुछ ऐसा ही फौलादी हौसला लिये जैतारण के निकटवर्ती आगेवा ग्राम के कुछ लोगो ने अपने गांव को स्वच्छ गांव के रूप बदलने की ढान ली और देखते ही देखते इन लोगो की निस्वार्थ सेवा की बदौलत आज आगेवा स्वच्छता अभियान मे अन्य गांवो से अपने नाम के अनुरूप आगे है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान से प्रेरित होकर पिछले दिनो आगेवा गांव के कुछ लोगो के मन मे गांव को साफ सुथरा बनाने की योजना बनाई,इसके लिए यह तय किया गया की सम्पूर्ण गांव को स्वच्छ बनाया जाय।पहले दिनो में तो यह अभियान ओपचारिकता बना,लेकिन इस मिशन से जुड़े लोगो ने जब ग्रामीणो को स्वच्छता का पाढ पढाया तो इस गांव की धीरे धीरे कायाकलप होने लगी।नियमित सुबह पांच बजे उठकर गांव के कुछ लोग पहले गांव मे हरि किर्तन करते हुए प्रभातफैरी निकालते है।बाद मे वे अपने स्वच्छता मिशन मे जुट जाते है।आज गांव की इन्ही लोगो की बदोलत फिजाए बदली बदली नजर आ रही है।गांव मे हिन्दू-मुस्लिम का भेद मिटाकर यह लोग हर रोज एक नये क्षेत्र मे स्वच्छता अभियान चलाने के लिए चयन करते है,फिर चयनित मौहले मे सम्पूर्ण सफाई अभियान शुरू होता है जो देर तक चलता रहता है।स्वच्छता अभियान मे जो कचरा एकत्रित होता है उसे एकत्रित करके गांव के बाहर ले जाकर वे लोग जला देते है तो नालियो के किचड़ को ट्रोलीयो मे भरकर गांव से बाहर खाली किया जाता है।आज गांव की स्थिति यह है की गांव की प्रमुख गली मौहले सम्पूर्ण रूप से चमकने लगे है।ग्रामीणो ने बताया की उनका यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा,आगेवा मेरा पैतृक गांव है,इसलिए मे यह विगत नही लिख रहा हूं,बल्कि आगेवा के लोगो के इस उल्लेखनीय कार्य के लिए लिखना लाजमी है।आगेवा के गांव मे ग्रामीणो व्दारा चलाये जा रहे इस अनोखे सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की अन्य गांव के जागरूक लोगो को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए...।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं