रामनवमी के अवसर पर शहर निकाली भगवा रैली...
जैतारण(आईबीखान):
रामनवमी के उपलक्ष मे जैतारण की पावनधरा पर मंगरवार को विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंग दल इत्यादि हिन्दूवादी संगठनो के संयुक्त तत्वाधान मे विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई, जिससे एकबारिक शहर भगवामय हो गया।
बागड़ा हनुमान मंदिर से सैकड़ो युवाओ की भगवा रैली का कारवा रवाना हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गो पर जयश्रीराम के गगनभेदी नारो एवं राष्ट्रवाद से ओतप्रोत नारे लगाकर युवाओ ने खासा जोश भर दिया।वाहनो पर लहराते भगवा ध्वज स्वाभिमान की गाथा खुद ब खुद बयां कर रहे थे।विभिन्न स्थानो से शांन्तिपूर्वक निकली इस भगवा रैली के दौरान शांन्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस भी मुश्तेद रही।रामनवमी के उपलक्ष मे जैतारण के अलावा निमाज,कुशालपुरा इत्यादि जगहो पर रैलीयो का आयोजन किया गया।इससे पहले रामनवमी के उपलक्ष मे भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चनाएं की गई...9413063300
Post a Comment