Header Ads

अब परे शहर के हलक तर होगे जवाई के नीर से...!


जैतारण(आईबीखांन):
बहुप्रतिक्षित जवाई बांध का पानी लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार की रात्रि को जैतारण की पावनधरा पर पहुंच गया।अब यह पानी पूरे शहर का हलक तर करेगा,जबकि पहले आधी अधूरी तैयारी के साथ इस योजना से आधे शहर की ही प्यास बुझाने की योजना का खाका तैयार किया गया था। पाठको को याद होगा की मैने एक अप्रेल को अपने ब्लांग मे यह लिखा था *"आधे शहर के ही हलक तर हो पाएगे जवाई के नीर से"*मेरी यह खबर शहर मे खास चर्चा का विषय बनी थी।मेरी यह खबर जब जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल तक पहुची तो मंत्री गोयल ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल महकमे से जुड़े अधिकारीयो को यह निर्देश दिये की जवाईबांध का पानी पूरे जैतारण शहर मे सप्लाई करने के साथ साथ निकट के निम्बाज कस्बे मे भी वितरण किया जाय।मेरे भरोसामंद सूत्रो ने बताया कि पहले जल महकमे के अधिकारी रामनवमी के शुभ अवसर पर इस योजना का विधिवत शुभारंभ माननीय मंत्रीजी के कर कमलो व्दारा करवाना तय किया गया था...! लेकिन मैने अपने ब्लांग मे इसका यह जिक्र किया था की विभाग आधी अधूरी योजना का कई शुभारंभ न करवा दे।अब जब यह साफ हो गया है की जवाई का यह नीर पूरे शहर मे वितरण होगा...!सुनने मे आया है की अब इसका शुभारंभ 11अप्रेल को करने की तैयारी अन्दर ही अन्दर शुरू हो गई है।बहरहाल जो भी हो अब जवाई के नीर से पूरे शहर के हलक एक साथ तर हो पाएगे।जल महकमा इसके लिए व्यापक तैयारी करने मे जुटा हुआ है...।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं