यूपी की तर्ज पर राज्य मे भी हो किसानो के ऋण माफ:भाटी
जैतारण(आईबीखान):
यूपी सरकार की तर्ज पर राजस्थान की भाजपा सरकार को भी राज्य के किसानो के ऋण अविलंब माफ करने की उल्लेखनीय पहल की जानी चाहिए।यह कहना है प्रगतिशील युवा किसान नेता हीरालाल भाटी का जिन्होने यूपी सरकार व्दारा किसानो के एक लाख तक के ऋण माफ करने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रियां व्यक्त करते कहा की यह सर्वविदित है की राज्य का किसान पिछले लम्बे समय से आर्थिक रूप से परेशान है।उन्होने कहा की यहां का किसान कभी सुखे की मार झेलता है तो कभी बेमौसमी बरसात एवं ओलावृष्टि का दंश झेलता है।उन्होने कहा की मारवाड मे साल दर साल पड़ने वाले अकाल के कारण यहां का किसान कृर्षि कार्यो पर बढते आर्थिक बोझ के कारण अपना कृर्षि के कार्य से मुंह मोड़ने लगा है।उन्होने बताया की यहा के किसानो की दिन रात की कड़ी मेहनत का फल नही मिलता।उन्होने कहा की अपनी आर्थिक दशा सुधारने के लिए प्रदेश का किसान विभिन्न बैंको से ऋण लेकर खेती करता है,लेकिन प्राकृतिक प्रकोप के कारण कई बार किसानो को ऋण चुकाना तो दूर अपने परिवार का पालन नही कर पाता है।श्री भाटी ने इस सम्बध मे मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर यूपी सरकार की तर्ज पर राजस्थान के किसानो के भी ऋण माफ करने का आग्रह किया है।इसी प्रकार युवक कांग्रेस के बरकतकाजी,शहर अध्यक्ष पंकज शर्मा राजकुमार भाटी ने राज्य सरकार पर सवाल खड़ा करते कहा कि जब यूपी की भाजपा सरकार किसानो के ऋण माफ कर सकती है तो फिर राज्य की वसुन्धरा राजे सरकार किसानो के लिए ऐसा क्यो नही कर पा रही है...।9413063300
Post a Comment