Header Ads

जिला मुख्यालय पर उर्दू को बढ़ावा देने के लिये उर्दू अकादमी सेन्टर खोले जायेंगे :- खिलजी


 (पत्रकारिता के लिए खांन को सर सैयद अहमद अवार्ड से नवाजा)
जैतारण-पाली
फलाहे मिल्लत एज्यूकेषन एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित चतुर्थ तालीमी कॉन्फ्रेन्स में जिले भर की मुस्लिम प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सोसायटी के प्रवक्ता जाहिद गौरी ने बताया कि तालीमी कॉन्फेन्स में उर्दू अकादमी चैयरमेन (राज्यमंत्री) अषरफ अली खिलजी ने कहा की उर्दू को बढ़ावा देने के लिये जिला मुख्यालय पर उर्दू सेन्टर खोलकर उर्दू को बढ़ावा दिया जायेगा। उर्दू का जन्म इसी भारत देष में हुआ है। इसलिये उर्दू भाषा सब भारतीयों के लिये उतनी ही प्यारी हे जितनी हिन्दी और संस्कृत हैं। उर्दू को तहजीब की भाषा बताया। उर्दू में आज भी वो मिठास कायम है जो हर किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती है। खिलजी ने कहा की किसी अल्पसंख्यक वर्ग के साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होने देंगे। अगर कोई प्रषासनिक अधिकारी किसी भी तरह से कार्य करने में आनाकानी करे तो आज सीधी षिकायत मुझसे करें। सोसायटी के अध्यक्ष अमीन गौरी ने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने कहा की मुस्लिमों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उनको गर सही मार्ग दर्षन मिले तो देष के विकास में उनकी अहम भागीदारी होगी। इसलिये आपकी सोसायटी ने बहुत अच्छा प्लेटफार्म तैयार किया है, भविष्य में इसका अवष्य ही फल मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष करते हुये यू.आई.टी चैयरमेन संजय ओझा ने कहा की मुस्लिमों का विकास तभी हो पायेगा जब वो षिक्षा को अपने जीवन में अनिवार्य कर देंगे। उन्होंने मुस्लिम प्रतिभाओं को देखकर आष्चर्य किया की मुस्लिम समाज इतनी प्रतिभाए भरी बस उनको तराषने की जरूरत है। इस मौके पर वरिष्ठ एडवोकेट साबिर खान ने कहा की आपकी सोसायटी ने प्रतिभाओं को बहुत ही शानदार मंच प्रदान किया है, और कहा कुरान में पहली सुरह इकरा हमें पढ़ने का सबक देती है।  हम पढ़लिखकर ही वो मुकाम हासिल कर सकते है जो मुकाम हम अनपढ़ रहकर हासिल नहीं कर सकते, उन्होंने षिक्षा हासिल करने पर जोर दिया।
सोसायटी द्वारा दिये गये अवार्ड हजरत आयषा अवार्ड शरीन नाजीक, हजरत अली अवार्ड, अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर मोहम्मद रफी, चिष्तिया अवार्ड शंकर भाषा, आला हजरत अवार्ड यासीन कादरी, डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम अवार्ड पत्रकारिता में आई.बी. खान जैतारण व राजीव अग्रवाल को  बेहतरीन कार्य कार्य करने के लिये सम्मानित किया व हजरत आयषा अवार्ड उन छात्र-छात्राओं को दिया गया जिनके बोर्ड की कक्षाओं में 75 प्रतिषत ज्यादा अंक थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिकन्दर खान पठान, उपाध्यक्ष मोहम्मद खान पठान, खालिद अयूबी मिस्बाही साहब, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, वरिष्ठ भाजपा हाजी रफीक गौरी, राजेन्द्र सिंह जी, रूस्तम खान जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, इम्तियाज अली माईनोरेटी प्रदेष अध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी युसूफ अली, कार्यक्रम को सफल बनाने में सैयद मकबूल अहमद, अकरम अंसारी, अमजद जोया, इमरान जोया, खालिद कादरी, रफीक घोसी, साजिद राठौड़, अकरम खान, अयूब खान, यूसूफ अषरफी, शबाना शेख, सिकन्दर रेपड़ावास, अयूब खान, कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।                                                              

1 टिप्पणी:

  1. पत्रकारिता में अवार्ड मिलने पर भाई आई बी खान सब को तहेदिल से मुबारकबाद।

    जवाब देंहटाएं