बगड़ीनगर मे अब पनपने लगा है स्मेक का धंधा...!
(बगड़ीनगर से आईबीखांन)।
पाली पुलिस अधीक्षक के मादक पर्दाथो की रोकथाम एवं इस धंधे मे लिप्त अपराधियो पर प्रभावी शिकंजा कसने के जिलेभर के थाना प्रभारीयो को निर्देश दिये जाने के बावजूद पाली जिले के बगड़ीनगर कस्बे मे इन दिनो स्मेक का खरीद फरोख्त का केन्द्र बनने लगा है।कुछ माह पहले सोजतरोड़ में यह धंधा चल रहा था,लेकिन सोजतरोड़ पुलिस व्दारा इस काले धंधे पर अंकुश लगाने के बाद स्मेक लेने के आदि युवाओ का इन दिनो बगड़ीनगर केन्द्र के रूप मे धीरे धीरे विकसित होने लगा है।
मेरे अतिभरोसामंद सूत्रो ने बताया की बगड़ीनगर में यह काला धंधा शाम ढलते ही बस स्टेण्ड से अस्पताल मार्ग पर स्मेक लेने के आदतन आदि युवाओं का झुड़ इस मार्ग पर जमा होने लगते है।जहां सोजतरोड़ एवं बिलाड़ा से कुछ लोग स्केम लाकर यहां युवाओ को बेचते है।सूत्रो ने बताया की यदाकदा इस मार्ग पर पुलिस का गस्ती दल भी गुजरता है,लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नही होने के कारण स्मेकियो के लिए बगड़ीनगर एक मुफिद जगह बनने लगा है।उल्लेखनीय है कि स्मेक का यह काला कारोबार बिलाड़ा मे तो वर्षो से चल रहा है,लेकिन अब यह धंधा गांवो तक अपने पाव पसारने लगा है।युवा वर्ग इस नशे के इतने आदि हो गये है की उनको दिन मे एक या दो बार स्मेक लेनी ही पड़ती है।पुलिस यदि इस मामले मे बस स्टेशन से अस्पताल रोड़ पर रात्रि के समय जगह जगह झुड़ बनाकर बैठने वाले लोगो की पहले गोपनीय स्तर पर जांच करे तो यह लोग पकड़ मे आ सकते है,अलबता स्मेक बेचने वाले लोग कागज की पुडियो मे आवश्यकता अनुसार पहले ही माप तोल करके तैयार रखते है,जहां ग्राहक मिलते ही उनको पैसे लेकर वे पुड़िया थमा देते है।यह लोग इतने शातिर है की इसकी भनक किसी को नही लगने देते है...9413063300
Post a Comment