महज औपचारिकता बना जनकल्याण शिविर
जैतारण, ( आई.बी.खांन )..
राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत बुधवार को जैतारण नगरपालिका के द्वारा शुरू किया गया यह शिविर महज एक औपचारिकता ही बना,शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार नही होने के कारण न तो इसमें जनता की रूचि दिखाई दी और स्वयं पालिका के अध्यक्षा भी इस शिविर में अपनी उपस्थिती दर्ज नही करवा पाई।
जैतारण नगरपालिका के वार्ड संख्या एक के लिए बुधवार को जैतारण राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के एक कमरे में आयोजित इस शिविर का आगाज भी औपचारिकता के साथ ही किया गया जहां पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं इस शिविर को सफल बनाने के लिए लगे कार्मिक ही शिविर में पहुंचे। दोपहर तक तो इस शिविर का आलम यह था कि जितने कर्मचारी इस शिविर में लगाये गये,उतने लोग भी इस शिविर में नही पहुंच पाये। शिविर में नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता सुनील राठौड जरूर पहुंचे तथा उन्होने इस शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शहर के लोगो से आव्हान किया की वे राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओ का निराकरण करवाने के साथ ही सरकारी योजनाओ का लाभ उठावे। शिविर में पालिका उपाध्यक्ष शाब्बीर मुंशी ने भी भाग लिया।9413063300

Post a Comment