Header Ads

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठावेः चैधरी


 जैतारण, ( आई.बी.खांन)
केन्द्रिय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी.पी.चैधरी ने आमजन से आव्हान किया की वे केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओ का लाभ उठाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओ को इन योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभान्वित करने का प्रयास करना चाहिये।

 श्री चैधरी ने यह विचार शनिवार को स्थानीय महेश्वरीयो की बगीची में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओ के सम्मेलन एवं पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार आमजन के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जहां इन योजनाओ का आम आदमी तक लाभ दिलाने का प्रयास करना होगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उज्जवला योजना,श्रमिक योजना,प्रधानमंत्री बीमा योजना आदि चला रहे है जिसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वागिण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये वादे पूरे कर दिये है। उन्होने मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना पर जोर देते कहा कि इसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रभारी एवं सासंद रामशरण बोहरा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओ की केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिये। उन्होने कहा कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को अभी से तैयारीया में जुटना होगा। इस अवशर पर भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा,सोजत विधायक संजना आगरी,पाली विधायक ज्ञानचंद पारख,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूस्तमखांन भाटी,जिला मंत्री सुनील भण्डारी, सुभाष त्रिवेदी,जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी,जैतारण प्रधान रसाल कंवर,रायपुर प्रधान शौभा चैहान,भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीराराम देवासी,शहर अध्यक्ष धर्मीचंद घांची,लक्ष्मणसिंह रावत,राकेश भाटी,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम चैधरी,श्यामपुरी गोस्वामी,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह,नेताप्रतिपक्ष सुनील राठौड,हरजीतसिंह निम्बाज,मलाराम सीरवी सहित अनेक भाजपा नेताओ ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले पार्टी की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा की अगुवाई में आयोजित की गई जिसमें जिलेभर के पदाधिकारीयो ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरजीतसिंह निम्बाज ने किया।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं