आज का दिन जैतारण के लिए ऐतिहासिक दिन:गोयल
जैतारण(आईबीखांन)।
राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा की आज का दिन जैतारण के इतिहास का गौरवशाली दिन माना जाएगा।दस साल पहले हमने जैतारण को जवाई जल परियोजना की स्वीकृति दिलाकर जो सपने देखे वो मेरा सपना आज साकार हो गया है।उन्होने कहा जैतारण को तो जवाई का मीठा पानी मिल गया,लेकिन क्षेत्र के वंचित गांवो मे जून 2018 तक यह पानी हर हाल मे पहुंचा दिया जाएगा।
जलदाय मंत्री गोयल ने यह विचार शनिवार को जैतारण स्थित जलदाय विभाग परिसर मे जैतारण शहर के लिए जवाई जल परियोजना के भव्य लोकार्पण समारोह मे व्यक्त किये।उन्होने कहा की जैतारण मे पेयजल समस्या के स्थाही समाधान के लिए वर्ष 2007 मे जैतारण क्षेत्र को जवाई बांध का पानी उपलब्ध करवाने की परियोजना को स्वीकृत करवाया जहा यह इसका पानी 2013 तक जैतारण शहर सहित सभी गांवो मे पहुचाने का लक्ष्य था,लेकिन बीच पांच साल हमारी सरकार के नही होने के कारण पांच साल विलंब हो गया।गोयल ने कहा की जैतारण मे मीठा पानी पहुंच गया है,मगर प्रत्येक व्यक्ति का यह फर्ज है कि इसकी बचत करे और लोगो भी बचत करने के लिए प्रेरित करे।उन्होने जलदाय विभाग के अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो को इस परियोजना को पूरा करवाने मे किये गये कार्यो की सराहना करते कहा की भविष्य मे भी ऐसी मेहनत करने की आवश्यकता है।उन्होने क्षेत्रवासीयो को भरोसा दिलाया की जून 2018 तक वंचित गांवो मे यह पानी पहुचा दिया जाएगा यह संकल्प है।उन्होने कहा हम जनता से कभी झूठे वादे नही करते है।इससे पहले मंत्री गोयल ने करोड़ो रूपयो की लागत से बनी इस परियोजना का पूजा अर्चना के साथ अनावरण पटीका पर इसका लोकार्पण किया तो मौके पर तालियो की गडगडाट से पाण्डाल गूंज उठा।इस अवसर पर मुख्य अभियंता आर.के विश्नोई ने जवाई जल परियोजना की विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया।315 करोड़ की लागत से जवाई जल परियोजना का यह पानी जैतारण पहुचा।मंत्री गोयल ने बताया की जवाई जल परियोजना का यह पानी वर्ष 2018 तक जैतारण क्षेत्र के सभी स्वीकृत गांवो तक हर हाल मे पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता जे.एस.चौधरी,अधीक्षण अभियंता नीरज माथुर,महेन्दसिंह राठौड़,भोमाराम कुमावत,सहायक अभियंता मोहनलाल टांक,सलीम कुरेशी,कनिष्ठ अभियंता सुश्री रितू चौधरी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एड़वोकेट रूस्तम भाटी,प्रधान रसाल कंवर,जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,नवीन छाबा,विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़,उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्रसिंह राठोड़,शहर भाजपा अध्यक्ष धर्मीचंद घांची,शंकरसिह रातड़िया,युवा भाजपा नेता हरजीतसिंह निम्बाज,सांगावास सरपंच संग्राम चौधरी,निम्बोल सरपंच मदनसिह उदावत,लौटोती सरपंच प्रहलाद सरगरा,बेड़कला सरपंच तुलछाराम सीरवी,नेता प्रतिपक्ष सुनील राठौड,नेनाराम रूणेचा,जवरीलाल भाटी सहित जलदाय विभाग से जुड़े दर्जनो अधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया।कार्यक्रम मे मंत्री गोयल सहित सभी आगन्तुक अथितियो का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन हरजीतसिह निम्बाज ने किया...9413063300
Post a Comment