तो क्या पहले जैसी सड़के बना पाएगे वे...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे इन दिनो सीवरेज लाईन बिछाने के लिए सीवरेज ठेकेदार व्दारा खौदी जा रही करोड़ो रूपयो की लागत से बनी शहर के अनेक प्रमुख मार्गो की सड़को की छिन्न भीन्न स्थिति को देखकर एक अनाड़ी कलमकार के मन मे लंबे समय से मन मे एक सवाल बार उत्पन्न हो रहा था,जिसे अब मन में दबाए रखना मेरे लिए मुश्किल सा हो रहा है।असल मे करोड़ो रूपयो की लागत से बन बनाई इन सड़को का जो सीवरेज लाईनो के लिए हाल कर रखे है।तो क्या सीवरेज का कार्यपूर्ण होने पर इसके ठेकेदार फिर से ऐसी सड़के बना पाएगे या नही।कुछ दिनो पहले मैने अपने ब्लांग मे यह लिखने पर"क्या शहर की सड़को के मध्य ये खडडे यू ही पडे रहेगे"इसके बाद नगर पालिका ने शहर के कुछ स्थानो पर न केवल ठेकेदार से खडडे भरवाए,अलबता जगह जगह सी.सी.सड़को को फिर दुरस्त भी करवाया गया।मगर ठेकेदार व्दारा जिस ढंग से इन सी.सी.सड़को पर मरहम पटटी कर अपने कार्यो की इतिश्री की है,उसे देखकर तो मुझे यही लगता है की शहर की प्रमुख सड़को का भी कई ठेकेदार मरहम पटटी की औपचारिकता न कर दे।शहर के आगेवा गौशाला रोड,तहसील कार्यलय से नेत्र चिकित्सालय तक की इन रोड़ो को उखाड़ने के लिए ठेकेदारो को पसीना बहाना पड़ा,तो क्या यह ठेकेदार फिर इन सड़को को ऐसी मजबूती दे पाएगे या नही।उल्लेखनीय है कि इन सड़को पर निर्माण विभाग एवं स्वयं नगरपालिका ने करोड़ो रूपये इन पर खर्च किये,लेकिन ठेकेदार जिस ढंग से शहर की सड़को पर पुर्ननिर्माण के नाम मरहम पटटी कर रहे है,उसे देखकर तो यही लगता है की यहां पर भी यही होने वाला है।यदि ऐसा होता है तो यह अच्छी बात नही है।नगरपालिका एवं सीवरेज के बीच इन सड़को को तोड़ने के लिए क्या एम.ओ.हो रखा है यह मे नही जानता,लेकिन अपन का तो चलते चलते यही कहना है की सीवरेज के नाम पर जीतनी भी सड़के तौड़नी हो ठेकेदार आराम से तौड़े लेकिन सड़को का निर्माण मरहम पटटी नही बल्कि पहले जैसी बननी चाहिए...9413063300
Post a Comment