Header Ads

jaitaranबाबा साहब के आदर्शो पर चले: मेघवाल


जैतारण, आई.बी.खांन...
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि समाज एवं देश की उन्नती के लिए डॉ.भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प लेना चाहिये। उन्होने कहा कि बाबा साहब के दलितो के ही नही सर्वसमाज के मसीहा है हमें उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में अंगीकार करना चाहिये।

 श्री मेघवाल ने यह विचार रविवार को जैतारण राजकिय चिकित्सालय के पास बने डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के स्टेच्यू के अनावारण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। इस अवसर पर केन्द्रिय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी.पी.चौधरी,जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल,डॉ.आचार्य ओम महाराज ने भी कार्यक्रम में शिरक्त की। श्री मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की दूरग्रामी सौच की बदोलत आज हमें सम्मानता का अधिकार मिला है। उन्होने कहा बिना किसी पार्टी का नाम लेते हुए कहा कि इस देश में दलितो को आगे नही बढने दिया। उन्होने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने जिस संविधान की रचना की थी वो संविधान पूरे विश्व का मजबूत संविधान है। उन्होने उपस्थित लोगो से आव्हान किया की वे अपने अधिकारो के प्रति सजक रहकर शिक्षा एवं एकता पर ध्यान दे। उन्होने कहा कि शिक्षा होगी तो समाज का उत्थान होगा। कार्यक्रम में केन्द्रिय मंत्री पी.पी.चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार बाबा साहब अम्बेडकर के सपनो को साकार कर रही है।उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जिन्होने बाबा साहब की नीतियो को देशभर में लागू करने के लिए विशेष पखवाडा चलाया गया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार दलितो के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि समाज एवं गांव के विकास के लिए हमें शिक्षा पर ध्यान देने के साथ ही प्रत्येक समाज के मेघावी बालक बालिकाओ को आगे लाने का प्रयास करना होगा। उन्होने कहा कि बाबा साहब ने भी शिक्षा अर्जित कर विश्व में अपना नाम रोशन किया,क्यो नही हम भी ऐसा प्रयास करे। इस अवसर पर उन्होने जैतारण में भूमि उपलब्ध होने पर अम्बेडकर भवन निर्माण के लिए विधायक कोष के दस लाख देने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर मूर्ति भेटकर्ता घनश्याम मेघवाल ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि अब तक उन्होने बाबा साहब अम्बेडकर की ८० मूर्तियो को स्थापित करवा चुके है। इससे पहले विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल एवं जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने यहां अष्ठधातु की ११ फिट की बाबा साहब की आदमकद मूर्ति का विधिवत लोकापर्ण किया गया। कार्यक्रम में जैतारण प्रधान रसाल कंवर,पूर्व प्रधान मलाराम सीरवी,हरजीतसिंह निम्बाज,पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनलाल रूणेचा,नेता प्रतिपक्ष सुनील राठौड,नेनाराम रूणेचा, डी..एस.एफ के प्रदेशाध्यक्ष नौरतराम सौलंकी, परिसंघ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल रासू,ओमप्रकाश पहाडिया, पुर्व सरपंच ढग़लाराम मेघवाल,अनुसुचित जाति/जन जाति परिसंघ के अध्यक्ष पेमाराम मिण्डावत,चन्दुलाल थापर,पुर्व अध्यक्ष सुखलाल सरगरा,श्यामलाल सिंगारिया,विक्र पंवार,रामलाल सिनला,नितेश चौहान,जगदीश माईस,भीकाराम सोलंकी पाटवा, मनोहर सोलंकीप्रकाश सोलंकी,राकेश लिलावत,अणदाराम बावरी,राजेन्द्र सिणला,जगदीश चौहान,धर्मेन्द्र मेघवंशी,जगदीश जोगावत सहित अनेक कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले सभी आगन्तुक अतिथियो को अनावरण समिति के द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चेतन चौहान के द्वारा किया गया।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं