मंत्रीजी पहले अपने क्षेत्र में पानी की तो व्यवस्था तो दुरस्त कर ले:चौधरी
जैतारण(आईबीखांन)।
पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलीप चौधरी ने आज जलदाय मंत्री एवं जैतारण के विधायक सुरेन्द्रगोयल पर तल्ख टिप्पणी करते कहा कि प्रदेश में पानी का जिम्मा संभालने वाले मंत्री को पहले अपने शहर एवं इलाके की जल व्यवस्था को देख लेना चाहिए।चौधरी ने कहा ने मंत्रीजी के शहर मे 72 घंटे मे एकबार जलापूर्ती हो रही है तो गांवो मे स्थिति इससे भी बदतर हो रखी है,मगर जलदाय मंत्री इस दिशा में ध्यान नही दे रहे है।चौधरी ने आरोप लगाया की समूचे जैतारण इलाके मे पेयजल की विकराल समस्या से लोग परेशान है और समस्या के निदान के लिए मंत्रीजी जनता को जवाई बांध का सपन दिखा रहे है।
श्री चौधरी ने यह विचार पत्रकारो से बातचीत करते हुए व्यक्त किये।उन्होने कहा जैतारण शहर की जनता इस गर्मी के मौसम में पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार से जुड़े लोग व्यवस्था बनाने में नाकाम हो रहे है।चौधरी ने चुटकी लेते कहा की जलदाय मंत्री के गृहक्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के यह हालत है तो भला प्रदेश मे पेयजल की कैसी व्यवस्था होगी।उन्होने कहा की उनके कार्यकाल मे प्रत्येक गांव एवं ढाणीयो तक पेयजल की पुख्ता व्यवस्था बनाने के लिए आजादी के बाद सर्वाधिक जीएलआर एवं पाईप लाईने बिछाई मगर आज वे सभी सुखे पड़े है।गांवो में जगह जगह लोग चंदा एकत्रित कर अपने स्तर से पानी की व्यवस्था कर रहे है,लेकिन सरकार इस दिशा मे ध्यान नही दे रही है।चौधरी ने कहा की आज जैतारण चिकित्सालय की बदहाल स्थिति से आमजन परेशान है,लेकिन मंत्रीजी यहां की व्यवस्था सुधार नही पा रहे है।उन्होने कहा की उनके विधायक कार्यकाल मे इस चिकित्सालय की बराबर देखभाल की जाती थी मगर मंत्री का निवास अस्पताल से चंद कदम पर होने के बावजूद उनको चिकित्सालय को देखने का समय नही है।चौधरी ने आरोप लगाया की यहां विकास कार्यो में भेदभाव हो रहा है।आमजन की कोई सुनने वाला नही है।उन्होने कहा की जैतारण मे आमजन की क्या भाजपा के लोगो की भी कोई अधिकारी सुनना तो दूर उन्हे पहचानते तक नही,चौधरी ने कहा की आगामी दिनो मे जैतारण क्षेत्र की समस्याओ को लेकर जन आन्दोलन किया जाएगा...9413063300
Post a Comment