समाज की आर्थिक उन्नति के लिए सामुहिक विवाह जरूरी:गोयल
जैतारण(आईबीखांन)।
जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि समाज की आर्थिक उन्नति के लिए समय की नजाकत को देखते हुए प्रत्येक समाज को एकल विवाह की बजाय सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर ध्यान देना चाहिए।सामुहिक विवाहो के आयोजनो से फिजूल खर्ची पर भी अंकुश लगेगा।
मंत्री गोयल ने यह विचार शनिवार को निमाज मे आयोजित माली समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन मे व्यक्त किये।उल्लेखनीय है कि महात्मा ज्योति बा फूले संस्थान के तत्वाधान मे आयोजित इस सामुहिक सम्मेलन मे 21 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र मे बंधे।मंत्री गोयल ने कहा की राज्य सरकार भी ऐसे आयोजनो को बढावा दे रही है।उन्होने नवविवाहित जोड़ो को बधाई देते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत,पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी,ओकारराम कच्छावा,विवाह आयोजन समिति के बाबूलाल मावर,जैतारण नगरपालिकाध्यक्षा मंजूभाटी,भगवतीसिंह निमाज,युवा समाजसेवी हरजीतसिंह निमाज,कृष्णसिंह गुर्जर,निमाज सरपंच गोरधन बावरी,युवा समाजसेवी महेन्द्र चौहान बर सहित माली समाज के अनेक गणमान्य नागरीको के अलावा आसपास के गांवो के बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लेकर परिणय सूत्र मे बंधे नवविवाहित जोड़ो को बधाई दी।विवाह आयोजन समिति व्दारा सभी आगन्तुक अतिथियो का स्वागत किया...।9413063300
Post a Comment