Header Ads

अतिक्रमणो पर चला बुलडोजर


जैतारण,( आई.बी.खांन)---
जैतारण क्षेत्र के रायपुर कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड चैराहे पर फोरलेन सडक निर्माण की परिधि में आने वाली जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर दुकाने चलाने वाले लोगो पर शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देश पर रायपुर उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अगुवाई में भारी पुलिस लवाजमे के बीच लगभग आधा दर्जन दुकानो को जे.सी.बी की सहायता से ध्वस्त कर अतिक्रमण से मुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रशासन के द्वारा राज मार्ग की परिधि में आने वाली इन दुकानो को हटाने के लिए कई बार दुकान मालिको को नोटिश दिये जाने के बावजूद दुकानदार यहां से अपनी दुकाने नही हटा रहे थे,जहां पिछले दिनो जिला कलेक्टर के रायपुर आगमन पर लोगो ने इन अवैध अतिक्रमण को लेकर उनका ध्यान आकर्षित किया था जहां जिला कलेक्टर के निर्देश पर आज रायपुर के पुराने बस स्टेण्ड पर बने ओवरब्रिज के पास बनी आधा दर्जन से अधिक दुकानो को प्रशासन ने ध्वस्त करवाया गया। रायपुर उपखण्ड अधिकारी श्री खटनवालिया ने बताया कि शुक्रवार को भारी पुलिस जाप्ते के बीच सभी दुकानो को हटा दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान रायपुर थानाधिकारी महावीरसिंह,रायपुर तहसीलदार सहित बडी संख्या में पुलिस एवं प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटने के बाद ओवरब्रिज के पास लोगो का आवागमन अब सुचारू भी हो सकेगा।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं