Header Ads

...और अब इन्द्र ही तारणहार होगे जैतारण क्षेत्र के...!


जैतारण(आईबीखांन)।
सूबे के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल के जैतारण विधानसभा क्षेत्र मे गर्मी की प्रचण्डता बढने के साथ ही ग्रामीण इलाको मे इन दिनो पेयजल की विकट समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है।गर्मी के कारण एक और जहां पानी की डिमाण्ड बढ रही है तो इसी गर्मी के कारण सरकारी कुएं भी अब हापने लगे है।आलम यह है कि ग्रामीणो को न तो पूरा पानी मिल रहा है और न ही जलदाय विभाग इन लोगो के लिए पेयजल की व्यवस्था कर पा रहा है।हकिकत तो यह है कि पानी की कमी से झूझ रहे जैतारण के पेयजल समस्याग्रस्त गांवो के लिए जलदाय विभाग एक एक दिन जैसे तैसे काटकर इलाके मे सुखद बरसात की कामनाओ को लेकर जलदाय विभाग मे स्थित भगवान जलेश्वर महादेव के समक्ष प्रसाद चढाकर येनकेन अपने मुशीबतो के दिन काट रहे है।ग्रामीण क्षेत्रो की अधिकांश ढाणियो मे बने जी.एल.आर.जहां गर्मी के मौसम मे सुखे पड़े है तो खराब पड़े हैण्डपंप तो पानी के अभाव मे जंग खा रहे है।यधपि जलदाय मंत्री ने पेयजल समस्याग्रस्त गांवो मे आगामी वर्ष जून 2018 तक सभी गांवो मे जवाई बांध का पानी पहुचाने का दावा कर रहे है,लेकिन जवाई जल परियोजना के कच्छुवा चाल के कार्यो को देखकर इस फकड़ कलमकार को यह नही लगता की यह योजना जून 2018 तक सफल हो पाएगी,क्योकि इसका इतिहास हमसे छुपा हुआ नही है।हालांकि जैतारण शहर मे तो जल महकमे से जुड़े अधिकारीयो की कड़ी मेहनत एवं दिन रात उनकी मोनिटिरिंग के कारण शहर मे पेयजल की स्थिति मे व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है यह एक सचाई है,यह दिगर बात है की बिजली कटौती एवं  कमजोर प्रेशर के कारण अपवाद स्वरूप कुछ स्थानो पर यहां भी पानी की परेशानी है,जिसे भी दूर करने के लिए इस गर्मी के मौसम मे अधिकारी खुद मौके पर खड़े रहकर उसे सुधारने का प्रयास कर रहे है,यह अपन ने देखा है,लेकिन अकेले जैतारण शहर की स्थिति सुधरने से गांवो की पेयजल स्थिति में सुधार नही माना जाना चाहिए...!जल महकमे से जुड़े अधिकारी उल्टे इस फकड़ कलमकार से यह सवाल कर रहे है कि किन गांवो में पेयजल की समस्या है,तो मेरा भी उनसे एक तीखा सवाल है की हजूर आप ही यह बता दे की किन किन गांवो मे पेयजल व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है।भला इस फकड़ कलमकार से कोई स्थिति छिपी नही है...!चलते चलते अपन तो यही कहेगे की जलदाय विभाग मेघ राज इन्द्र को रिझाने का जतन करे,क्योकि अब जैतारण क्षेत्र के लिए इन्द्रदेव ही तारणहार बनेगे...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं