Header Ads

विकास कार्यो मे हो रहा है भेदभाव:चौधरी

जैतारण(आईबीखांन)
कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी ने शुक्रवार को जैतारण विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो गांवो का सघन दौरा कर ग्रामीणो से रूबरू हुए तथा उनके जन अभाव अभियोग सुनते हुए कहा की राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रो की उपेक्षा कर रही है।उन्होने कहा की जैतारण क्षेत्र मे ग्रामीणो के दर्द को कोई सुनने वाला नही है।
श्री चौधरी ने शुक्रवार को जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लाम्बिया,खोखरी,श्यामपुरा,रास,सेवरीया,गिरी,नानणा सहित दर्जनो गांवो का आज संघन दौरा कर ग्रामीणो से मुखातीब हुए।चौधरी ने इस अवशर पर जैतारण विधायक एवं जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल पर आरोप लगाया की वे मंत्री बनने के बाद अपने इलाके की सुध नही ले पा रहे है।उन्होने कहा की ग्रामीणजन अपनी समस्याओ को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर पटवार घरो के चकर काट रहे है,लेकिन न तो पंचायतो मे ग्राम सेवक और न ही पटवारी मिल रहे है,ऐसी स्थिति मे ग्रामीण मजबूरी मे जैतारण के सरकारी दफ्तरो के चक्कर काटने को मजबूर है।उन्होने कहा की गांवो मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कर्मियो के अभाव मे ताले लगे हुए है तो इस गर्मी के मौसम मे भी लोगो को बिजली तक नही मिल रही है।उन्होने पेयजल की बिगड़ती व्यवस्था पर चिन्ता प्रकट करते कहा की ग्रामीण अंचलो मे लोग पानी के लिए भटक रहे है।उन्होने विकास कार्यो मे भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा की विकास के कामो मे भेदभाव क्यो किया जा रहा है।इस अवसर पर कानाराम भाटी,नेनाराम गहलोत,अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस के वकार आलम कुरेशी,चेतननाथ घोड़ावड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ थे...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं