Header Ads

आखिर इंजन के भरोसे कब तक यू गंदे पानी की निकासी करेगे...!

जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे शहर के गंदे पानी के बेहतर इतजामो की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है।शहर के मुख्य नाले से निकलने वाले इस गंदे पानी की उचित निकासी के लिए अपनी नगरपालिका ने बीते चार पांच सालो मे लाखो रूपयों का तेल जला डाला मगर आज भी स्थिति वही बनी हुई है जो पांच साल पहले बनी हुई थी।जी हा अपन आज बात कर रहे है बाझाकुड़ी रोड़ पर कलकल करते बहते उस नाले की जहां नगरपालिका पिछले चार पांच सालो से इस मार्ग पर पानी जमा न हो इसके लिए इंजन लगाकर उक्त गंदे पानी की बेहतर निकासी के लिए अबतक लाखो रूपयों का डिजल जला डाला मगर इस नाले से सुचारू निकासी के इतजाम आज दिन तक नहीं कर पाई है।दरअसल वर्षों पहले जहां से शहर का यह गंदा पानी की सुचारू निकासी हुआ करती थी,उस मार्ग को प्रभावशाली लोगों ने इस निकासी का रूख ही मौड़ दिया,तब से लेकर अब तक बाझाकुड़ी मार्ग पर बिन बरसात ही जलभराव होता है।नाले की निकासी का रूख मोड़ने वालों का तर्क है की पहले यह पानी उनकी रजामंदी से यू ही निकलता था,लेकिन अब उनके कब्जे वाली जमीन से गंदा पानी की निकासी नहीं हो सकती, लिहाजा जो गंदे पानी का बहाव था उसके अवरुद्ध होने के बाद पालिका के समक्ष गंदे पानी की निकासी का संकट खड़ा हो रखा है।जिनकी जमीन से होकर यह पानी पहले निकासी हुआ करता था वो जमीन वाकई मे उनकी है या नहीं है,हम इस पचड़े मे नहीं पडना चाहते, लेकिन एक अनाड़ी कलमकार होने के नाते नगरपालिका के व्दारा गंदे पानी की निकासी के लिए जो वैकल्पिक इंतजाम किये जा रहे है तथा इस पर सालाना हजारों रूपये खर्च किये जा रहे है,असल मे अपन को यह इंतजाम अच्छा नहीं लग रहा है।क्या नगरपालिका इस गंदे पानी की निकासी के लिए कोई स्थाही व्यवस्था भी करेगी या हर साल हजारों रूपये गंदे पानी की निकासी के नाम पर यू ही खर्च होते रहेगें, अपना अहम सवाल भी उन जिम्मेदार लोगों से यही है।मझेदार बात यह है कि पहले नगरपालिका की इस व्यवस्था को देखकर जो विरोध करते थे,उन्होंने ने अब इसका विरोध करना बंद कर दिया है।नगरपालिका ने इस इंजन निकासी की व्यवस्था पर जो इस अनाड़ी को वाकई मे अनाड़ी मानकर जो तर्क दे रही है,उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है,पालिका ने तो वाकई मे अपन को अब अनाड़ी मान ही लिया है।उनका तर्क यह है की सीवरेज शुरू होने के बाद यहां गंदे पानी की निकासी स्वतः ही बंद हो जाएगी।माफ करना जनाब अपन इतने भी अनाड़ी नही है जितना आप मान रहे हो।शहर मे सीवरेज गंदे पानी की निकासी के लिए नही बिछाई जा रही है,असल मे यह लाईन...उसकी निकासी के लिए है।फिलहाल आप वर्तमान मे गंदे पानी की निकासी धके लगा लगाकर निकाल रहे हो,मगर बरसात के दिनों मे आप यहां भरने वाले अथाह जल भराव की निकासी कैसे करेंगे, जरा इसका उपाय भी तो इस अनाड़ी को कान मे बता दो महाराज...चलते चलते अपन यहीं कहेगे की आखिर इंजन के भरोसे आप कब तक यू गंदे पानी की निकासी करेगे...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं