तो अब कमप्रेशर के साथ पानी मिलने की समस्या से मिल जाएगी राहत...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण शहर में पिछले लम्बे समय से कम प्रेशर के साथ पानी मिलने की समस्याओं से परेशान शहर की आधी आबादी के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।
दरअसल जवाईबांध जल परियोजना के तहत शहर के गीता भवन इलाके मे इस परियोजना के तहत 6 लाख लीटर पानी की क्षमता रखने वाले उच्च जलाशय को तामीर करने का यह कार्य अब अंतिम चरण में पूरा होने जा रहा है।जहां इस टंकी से जल वितरण शुरू होते ही न केवल कमप्रेशर के साथ पानी मिलने की समस्या से आम उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी, अलबत्ता जवाईबांध का मीठा पानी का भी वितरण वंचित इलाकों मे शुरू हो जाएगा।उल्लेखनीय है कि जल भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय जलदाय विभाग पूरे शहर मे जवाईबांध के मीठे पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था।अब जब यह उच्च जलाशय का निर्माण अंतिम चरण मे है तो लाजमी है वंचित क्षेत्रों मे विभाग जलापूर्ति शुरू कर सकेगा।उल्लेखनीय है की राजकीय चिकित्सालय के पास पूर्व मे बनी पानी की टंकी के क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग ने इस ध्वस्त कर दिये जाने के बाद जैतारण के मुख्य सदर बाजार, गीता भवन इलाका, सिपायान बड़ा बास सहित अनेक भागो की नियमित जलापूर्ति गीता भवन पंपिंग स्टेशन सीधी हुआ करती थी जहां कई बार बिजली बंद होते ही पेयजल आपूर्ति स्वतः बंद हो जाया करती थी,तो इन क्षेत्रों मे कमप्रेशर से पानी मिलने की समस्या से भी लोग परेशान थे।जलदाय विभाग के उच्चस्थ सूत्रो ने बताया की उनका प्रयास यही है की विभाग अपने उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल समय पर उपलब्ध करवाएं, इसके लिए लगातार प्रयास स्थानीय अधिकारियों के व्दारा किया जा रहा है।उन्होंने ने बताया की शहर मे पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए संभव हुआ तो जैतारण सब्जी मंडी वाली पुरानी टंकी को भी पुनः शुरू किया जा सकता हैं।उन्होंने बताया की गीता भवन की तरह जैतारण के अन्नपूर्णा नगर मे भी उच्च जलाशय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है,जहां इसके निर्माण के बाद शहर के विभिन्न गली मौहल्ले के अलावा कृर्षि कुओ पर भी जलापूर्ति शुरू की जा सकेगी, जहां पाईप लाईन बिछाई हुई है।बहरहाल जलदाय विभाग के इन कार्यों से शहर के लोगों के लिए इससे अच्छी राहत की खबर और हो ही नहीं सकती...9413063300
Post a Comment