Header Ads

शेखावत ने किया जैतारण क्षेत्र का दौरा,राज्य सरकार लगाये आरोप

जैतारण(आईबीखांन)।
राजस्थान प्रदेश कोंग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत ने आज जैतारण विधान सभा क्षेत्र के दो दिवसीय दोरे के पहले दिन केकिन्दड़ा गाँव में दो दिन पहले हुए तूफ़ान से क्षतिग्रस्त् गौ शाला का अवलोकन कर नुक़सान का जायज़ा लिया।
उसके बाद जैतारण विधान सभा क्षेत्र के पचानपुरा ग्राम में दो अबोध बालकों की नृशंस हत्या के पीड़ित परिजनों से मिल कर सांत्वना प्रदान कर उच्च  अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की माँग कर आर्थिक मदद की माँग की। अपराधियों में भय समाप्त हो गया है वे बेख़ौफ़ अपराध कारित कर रहे है। पिछले दिनो में उपखण्ड के विभिन ग्रामों में महिलाओं के गहने दिन दहाड़े लूटे जा रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बेठी है।
जैतारण के मुख्य चिकित्सालय में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मीयो की कमी  के कारण अपराध प्रवृति के लोग खुले आप अस्पताल में मारपीट जेसी घटनाओ को अंजाम दे रहे है।
उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हर मुद्दे को साम्प्रदायिक रूप से तूल दे कर अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र में शांति और आपसी सद्भाव क़ायम रखने हेतु आम नागरिकों से अपील की है।
शेखावत ने पूरे जैतारण नगर पालिका क्षेत्र को बिना सुनियोजित तरीक़े से सिवरेज लाइन बिछाने और जवाई के मीठे पानी का आधी अधूरी पेयजल योजना पर स्थानीय विधायक और प्रदेश के जल संशाधन मंत्री पर निशाना साधते कहा कि जैतारण क्षेत्र के उनके मातहत अधिकारी इस प्रकार से काम कर रहे है तो पूरे प्रदेश के क्या हालात होंगे उसका अन्दाज़ जनता स्वयं लगा सकती है।
पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष ने समूचे जैतारण क्षेत्र में पेयजल के इस भीषण गरमी में विकट हालात है वही बीमारियों से ग्रसित लोगों पर सरकारी अस्पतालो में कोई राहत देने वाला नही है। पूर्ववती कोंग्रेस सरकार के समय शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर इस सरकार ने यह साबित कर दिया है कि यह सरकार सिर्फ़ पूँजीपतियों और उद्योगपतियों कि हिमायती है। इस सरकार को ग़रीब किसान और मज़दूर वर्ग से कोई लेना देना नही है।
मात्र कोंग्रस पार्टी ही एक मात्र एसी पार्टी है जो सभी वर्ग जाती और किसान मजबूर ग़रीब का भला सोच सकती है।
शेखावत के साथ इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह खिनावडी ब्लॉक प्रवक्ता संग्राम चौधरी रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह उदावत जैतारण यूवक कोंग्रेस अध्यक्ष पंकज शर्मा पुनम सिंह रावत नवल सिंह रावत मोड़ सिंह केकिन्दड़ा प्रयदर्शी सिंह साथ थे।..9413063300

कोई टिप्पणी नहीं