Header Ads

बावरी समाज के ५५ जोडे परिणय सूत्र में बंधे..


जैतारण,-आई.बी.खांन..
बावरी समाज सेवा संस्थान जैतारण एवं रायपुर के तत्वाधान में जैतारण के निम्बाज कस्बे में शनिवार को समाज का प्रथम सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां सम्मेलन में समाज के कुल ५५ जोडे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोडो को इस अवसर पर आशिर्वाद देने के लिए हजारो की संख्या में समाज के लोगो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायसिंहनगर की विधायक सोनादेवी बावरी एवं अनुपगढ विधायक शिमला बावरी ने भी कार्यक्रम में शिरक्त की। निम्बाज के भगवान आदिनाथ खेल स्टेडियम में आयोजित इस विवाह सम्मेलन को सम्बोधित करते रायसिंहनगर विधायक सोनादेवी बावरी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समय की नजाकत को देखते हुए सामुहिक विवाह के आयोजन किये जाने चाहिये। उन्होने कहा कि समाज को एकल विवाह की बजाय हमेशा ही सामुहिक विवाह के आयोजन पर ध्यान देना चाहिये। इस अवसर पर अनुपगढ विधायक शिमला बावरी ने कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक कुरितियो का त्याग करके समाज की उन्नती के लिए अब बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होने कहा कि बालिकाएं पढेगी तो समाज आगे बढकर उन्नती करेगा। उन्होने कहा कि समाज को शिक्षा के साथ साथ सामाजिक एकता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिये। इस अवसर पर विवाह आयोजन समिति के श्यामलाल बावरी डिगरना,निमाज सरपंच गोरधनलाल चौकिदार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के पूर्व यहां विशाल पाण्डाल में ५५ जोडो का एक साथ पाणिग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर निमाज ठाकुर भगवतीसिंह निमाज, प्रदेश कांग्रेस कमेठी के सचिव राजेश कुमावत,युवा भाजपा नेता हरजीतसिंह निमाज,गरनीया सरपंच गिरधारीलाल पन्नू,बेडकला सरपंच तुलछाराम सीरवी,लौटोती सरपंच प्रहलाद सरगरा,निमाज उप सरपंच चन्द्राराम कुमावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जहां सामुहिक विवाह आयोजन समिति के द्वारा सभी आगन्तुक अतिथियो का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। निमाज में आयोजित इस विवाह सम्मेलन को लेकर दिनभर निमाज में मेले जैसा माहौल बना रहा।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं