क्या शहर की अन्य सड़को का भी कभी बढेगा गौरव...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण शहर के बिलाड़ा बाईपास चौराहा से उपखण्ड़ कार्यालय तक सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अति सुन्दर गौरवपंथ का निर्माण कर निसंदेह इस शहर का गौरव बढाने की उल्लेखनीय पहल की है,लेकिन शहर की अन्य सड़को पर भी क्या यह शहरवासी सुगम रूप से चलने का कभी यह गौरव हासिल कर पाएगे या नही,यह अहम सवाल इस अनाड़ी कलमकार के जहन मे बार बार खड़े होने लगे है।शहर की पहले से ही खस्ताहाल सड़को को इन सीवरेज वालो ने ऐसे हाल कर रखे है जिन पर चलना तो दूर की बात,इन सड़को पर खड़ा होना भी उन्होने लोगो के लिए दुश्वार कर दिया है।शहर के जर्रे जर्रे मे फटेहाल पड़ी इन सड़को पर उड़ने वाले धुल के गुब्बार नगरपालिका के गौरवशाली कार्यशैली का गौरव बढा रहे है,शहर मे सीवरेज के कारण अनेको सड़के जमीदोज हो चुकि है तो कुछ सड़के भी अब अंतिम सांसे गिन रही है।चुकि नगरपालिका परिक्षेत्र होने के कारण शहर की अधिकांश सड़को का देखरेख का जिम्मा नगरपालिका का ही है,अत:अपन निर्माण विभाग को इसका तनिक भी दोष नही देगे,निर्माण विभाग ने तो जैतारण का गौरव बढाने के लिए गौरवशाली जो काम किया,उसके लिए तो अपन निर्माण विभाग को बधाई देते है,यह दिगर बात है कि कुछ लोगो को गौरवपथ के निर्माण कार्य मे संदेह होने पर पिछले दिनो माननीय लोकायुक्त के समक्ष लिखित में शिकायत कर चुके है जिनका यह अनाड़ी कलमकार कदापि हस्तक्षेप नही करेगा...!असल में गौरवपथ का कुछ भाग अभी बनना बाकि है,ऐसा सुनने मे आया की यह गौरवशाली काम तालकिया मार्ग पर शुरू होगा।चुकि बात अपन नगरपालिका की कर रहे थे तो लाजमी है लगे हाथ सक्षम अधिकारीयो से आपके भरोसे चंद सवालात कर लिये जाय...!क्या नगरपालिका के माननीय अधिकारी यह बताने का प्रयास करेगे की सीवरेज के कारण जो सड़के तौड़ी गई उन सड़को की मरम्मत होगी या नये स्वरूप देगे..।क्या यह भी बताएगे की आप सी.सी.सड़को पर डामर बिछाएगे या ब्लाक की सड़को की केवल मरहम पटटी कर ही अपना काम चलाएगे...?इन बदहाल सड़को का सौन्दर्यकरण के लिए आपके पास बजट है या फिर ठेकेदार ही इन सड़को का सौन्दर्यकरण करेगे...?सवाल बहुत से है लेकिन फिलहाल शहर की भोली भाली जनता को इनका जबाब चाहिए...9413063300
Post a Comment