Header Ads

सामाजिक एकजुटता जरूरी:श्री शेखावत

जैतारण-आईबीखांन
समाज के विकाश में एकजुटता ज़रूरी है और समाज के विकाश से ही देश का विकाश सम्भव है परंतु दुर्भाग्य से प्रदेश की भा ज पा सरकार जातियों को आपस में लड़वा कर देश प्रदेश को पीछे धकेल रही है। यह विचार आज प्रदेश कोंग्रस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत ने आज रास के पास जवानपुरा में आयोजित गुर्जर समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने गुर्जर समाज को शेक्षिक राजनीतिक और आर्थिक रूप से सक्षम होने कि आवश्यकता पर बल देते हुए उपस्थित समाज के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने हक़ कि आवाज़ बुलंद करे। शेखावत ने जेतारन क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल के विकट हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पेयजल मंत्री के क्षेत्र में पीने के पानी के हालात विकट है तो पूरे प्रदेश का तो भगवान ही मालिक है। क्षेत्र में गरमी में मवेशियों के पीने को पानी नही है वही हेंडपम्प ख़राब पड़े है। क्षेत्र में बड़े उद्योग संयत्रो से भू जल का दोहन किया जा रहा है और पर्यावरण को भारी नुक़सान पहुँचाया जा रहा है पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि फेक्टरियो के प्रबंधन से साँठगाँठ कर अपना उल्लू सीधा करने में लगे है वही योग्यता और उपलब्धता के आधार पर क्षेत्रीय लोगों को रोजगार नही उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने निकट भविष्य में शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन पाइलट को जेतारन क्षेत्र के दोरे पर आमंत्रित करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान अमरा राम माली , ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह खिनावडी , करणोस सरपंच मोती राम गुर्जर , सांगावास सरपंच और ब्लॉक प्रवक्ता  संग्राम चौधरी , इंटक़ अध्यक्ष बरकत कुरेशी रास , चेना राम गुर्जर रास जेतारन युवा नेता बरकत क़ाज़ी सहित कई नेता उपस्थित थे।
इसके साथ ही पूर्व सांसद श्री शेखावत ने विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दोरा कर अभाव अभियोग सुने और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं