अब जलदाय विभाग करेगा सीवरेज ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे पिछले लंबे समय से नगरपालिका के सीवरेज ठेकेदार व्दारा जलदाय विभाग व्दारा बार बार जलदाय विभाग की भूमिगत पाईप लाईनो एवं आम उपभोक्ताओ के नलो को न तौड़ने की ताकिद किये जाने के बाद भी सीवरेज ठेकेदार के व्दारा अपने कार्य मे लापरवाही बरतने के साथ इन लाईनो को क्षति पहुचाने के साथ ही इनकी मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति किये जाने से परेशान जलदाय विभाग आखिरकार अब सीवरेज के ठेकेदार के खिलाफ पुलिस मे मामला दर्ज करवाने की तैयारी शुरू करते हुए बकायदा जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मोहनलाल टांक ने इस आश्य की एक लिखित शिकायत जैतारण पुलिस को प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।इस संबध मे पुलिस अधिकारीयो ने भी पुष्टी की है।
सनद रहे की जैतारण नगरपालिका के अधिकारीयो के रहमो करम से सीवरेज के ठेकेदार व्दारा अपने कार्यो मे लगातार कोताही बरत रहा है जिसका खामियाजा शहर की जनता के साथ साथ स्वयं जलदाय विभाग लंबे समय से भुगतता आ रहा है।बेतरतीब रूप से लाईन बिछाने के किये जा रहे कार्य मे ठेकेदार व्दारा अब तक जलदाय विभाग की दर्जनो लाईनो को न केवल क्षतिग्रस्त किया,बल्कि आम उपभोक्ताओ को नलो को तौडकर उनकी औपचारिक रूफ से मरहम पटटी कर महज खानापूर्ति कर रहा है,जिससे विभाग की यह लाईनो मे जगह जगह से रिसाव होने के साथ ही कई उपभोक्ताओ के नलो मे इस कारण गंदा पानी भी पहुंच रहा है तो कई जगहो की मुख्य लाईनो को मात्र रबड़ चढाकर टेपिंग कर छोड दिया गया है।ठेकेदार की इस लापरवाही का खामियाजा विभाग के साथ अब आमजन पर भी भारी पड़ने लगा है।बताया जाता है कि इस ठेकेदार के मरहम पटटी करने के इस लापरवाहीपूर्वक कार्य से कई मकानो मे पानी का धीरे धीरे रिसाव होकर उनमे अभी से सिलन आने लगी है।हालांकि ठेकेदार के पाईप लाईने क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर इनकी विभागीय तौर तरीके से मरम्मत भी करवाई जाती रही है,बावजूद इसके ठेकेदार कई बार विभाग को बगैर खबर किये ही वो अपने स्तर पर ही औपचारिक खानापूर्ति करता है।इस अनाड़ी कलमकार ने अनेको बार विभाग के उच्च अधिकारीयो को देर रातो तक शहर की मुख्य पाईप लाईनो की मरम्मत करते देखा है।जबकि नगरपालिका के ठेका नियमो के तहत समस्त नुकसान एवं जनहानि होने पर इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार पर नियत कर रखी है।जलदाय विभाग व्दारा अब जब ठेकेदार की हररोज की लापरवाही से आहत होकर पुलिस मे लिखित शिकायत भेजी है,अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस एवं नगरपालिका ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है...9413063300
Post a Comment