Header Ads

...और अब बम्ब को अपने बचाव मे देने होगे बड़ी चतुराई से चार सवालों के जबाब

जैतारण/आईबीखांन।
जैतारण निकाय चुनाव के बाद तीसरी संतान होने की शिकायत के बाद चर्चा मे आए वार्ड सात के तेजतर्रार निर्दलीय पार्षद अशोक बंब से आखिरकार नगरपालिका ने तीसरी संतान के मामले को लेकर बंब को स्पष्टीकरण मांग लिया,श्री बंब को पालिका व्दारा भेजे गये नोटिस मे यधपि पालिका ने जबाबतलबी की कोई निर्धारित तिथि तक जबाब देने के लिए यू तो बाध्य नहीं किया गया है,मगर पालिका ने बड़ी चतुराई से बंब से जो सवाल किये है,उसके मुताबिक अब श्री बंब को इस प्रकरण मे केवल हा या ना मे ही जबाब देना पड़ेगा।इस अनाडीकलमकार को बंब को पालिका व्दारा भेजा गया वो नोटिस आज हाथ लगा,जिसे पढने के बाद मैने जो अनुभव किया है,उसमें पालिका ने मात्र चार सवालों मे ही बंब से अधिक संतान के मामले मे जबाबतलबी की है।हालांकि बंब ने तीसरी संतान की शिकायत को अपन के समक्ष झूठी शिकायत करना बताया है,लेकिन इस अनाडीकलमकार की बजाय बंब को लिखित मे यह जबाब पालिका को देने होंगे।नगरपालिका व्दारा बंब को भेजे एक संशोधित स्पष्टीकरण के नोटिस के माध्यम से यह पूछा गया है कि क्या वर्ष 2015 मे आपकी दो संतान थी,उसके बाद तीसरी संतान हुई या नही..?प्रथम संतान आदेशकुमार का जन्म 6 अक्टूबर 03 मे और दितीय संतान मानसी का जन्म 25 मई 07 हुआ है या नहीं..?क्या तीसरी संतान जिसने जन्म लिया है उसकी मेडिकल की जांच श्रीमती बंब से करवाना है या नहीं..?क्या तीसरी संतान उत्पन्न किये जाने के बाद श्रीमती बंब का प्रसव राजस्थान के बाहर करवाया गया यह सही है या नहीं..?नगरपालिका ने जो सवाल किये है उसे पढकर मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है की श्री बंब को इन सवालों का जबाब देने मे जरूर हिचकिचाहट होगी।हालांकि बंब तो तीसरी संतान के मामले मे लगातार यह कहकर अपना तर्क दे रहे है की यह शिकायत झूठी है और उनका तर्क यह भी है कि यदि उनके तीसरी संतान हुई है तो क्या शिकायतकर्ता श्री मलाराम माली उर्फ मलसा ने कोई ठोस सबूत पेश किये है या नहीं...! बंब का तर्क भी हमे लाजमी लगा,लेकिन बंब को यह भी नहीं भूलना चाहिए की लोकतंत्र मे कोई भी व्यक्ति किसी के खिलाफ शिकायत करने के लिए यू तो स्वतंत्र है,यह दिगर बात है की शिकायत की सत्यता जांच करने के बाद ही सत्य है या नहीं सामने आती है।बहरहाल अधिक संतान के मामले मे अब बंब को भी बड़ी चतुराई के साथ मय शपथपत्र पर इन सवालो के जबाब देने ही होगे।इधर नगरपालिका के हुक्मरानो का कहना है कि श्री बंब को भेजे गये नोटिस का फिलहाल कोई जबाब नहीं आया है।देखने वाली बात यह है की श्री बंब नगरपालिका व्दारा अधिक संतान के मामले मे कब और कैसे जबाब देते है यह अलग बात है।लेकिन अधिक संतान की शिकायत सामने आने के बाद शहर बंब और मलाराम उर्फ मलसा इन दिनों चर्चा के केंद्र बिंदु बन हुए है।यही नहीं एक अन्य पार्षद के भी चुनाव के बाद तीसरी संतान होने की चर्चा के बीच उनके भी शिकायत किसने और कब की यह भी मामला गर्माने लगा है...!

कोई टिप्पणी नहीं