गुरू से बढकर कोई नहीः गोयल
जैतारण,(आईबीखांन)
जैतारण स्थित रामद्वारा में रविवार को गुरूपूर्णिमा का पर्व स्थानीय रामद्वारा के संत भगतराम शास्त्री महाराज के पावन सानिध्या में रामधाम में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शास्त्री महाराज की अगुवाई में विभिन्न धाार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाकर श्रद्वालुओ ने गुरूजनो की पूजा अर्चना कर उनसे आशिर्वाद लिया।
जैतारण रामधाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए जीवन में गुरू का होना जरूरी है। उन्होने कहा कि इस संसार में माता-पिता से बढकर गुरू ही श्रैष्ट है। उन्होने कहा कि गुरू वो है जो स्वयं अंधेरे में रहकर अपने शिष्यो को प्रकाश देता है। उन्होने कहा कि भारत में इन संत पुरूषो की बदौलत आज धर्म सलामत है। उन्होने उपस्थित लोगो से आव्हान किया की वे गुरूजनो के बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प लेने के साथ ही मां बाप की सेवा करे,जिससे यह जीवन सफल हो सके। इस अवसर पर संत भगतराम शास्त्री महाराज ने गुरूपूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि जब तक गुरूजनो की कृपा अपने शिष्यो पर नही होती तब तक कोई भी जीवन में आगे नही बढ सकता है। उन्होने कहा कि गुरू भगवान से ही बढकर है क्योकि एक गुरू ही है जो परमात्मा से मिला सकता है। इस अवसर पर हरीराम महाराज,केवलराम महाराज ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर रामधाम टस्ट के संतोष शर्मा,टोलाराम राठौड,नंदकिशोर सोनी,रामचंन्द्रगौड,दौलतसिंहकविया,नेताप्रतिपक्षसुनीलराठौड,भागीरथसोनी,सोहनलाल राठौड, सहित अनेक गणमान्य नागरिको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सुरत,पाली,जोधपुर सहित विभिन्न क्षेत्रो से बडी संख्या में गुरूभक्तो ने कार्यक्रम में भाग लिया। रामधाम टस्ट की ओर से मंत्री गोयल का संत भगतराम शास्त्री महाराज के द्वारा शांल भेटकर उनका स्वागत किया। इससे पहले सभी श्रद्वालुओ ने अपने गुरू की पूजा अर्चना कर उनसे आशिर्वाद लिया...9413063300

Post a Comment